कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का सातवां दिवस

भोपाल, सितम्बर, 2023

झूठी घोषणाएं कर वोटों का सौदा कर रहे हैं मुख्यमंत्री: अजय सिंह

हार सुनिश्चित देख जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है भाजपा: अजय सिंह  

खबर नेशन/ Khabar Nation

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर झूंठी घोषणाओं के माध्यम से वोटों की सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि हर रोज सैकड़ों घोषणाएं कर प्रदेश के मुख्यमंत्री वोटों की बोली लगा रहे हैं। बांधवगढ़ एवं मानपुर में जनाक्रोश यात्रा में कहा कि अपनी हार सुनिश्चित देख भाजपा आम जनता को धर्म और जाति के नाम पर  बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है, देश को एकता के सूत्र में बांध कर इसे आजाद कराया, जिसमें कांग्रेस के न जाने कितने लोग देश की आजादी के लिए शहीद हुये। वो लोग आजादी की कीमत कभी नहीं समझ पाएंगे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी उंगली भी नहीं कटाई। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महगाई आसमान छू रही है, लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी का आलम हालत यह है कि काबिल और पढ़े लिखे युवा रोजगार न मिल पाने की वजह से आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है।

कर्ज न चुकाने की स्थिति में भाजपा जेल में ठूस रही है किसानों को: दिग्विजयसिंह

डॉ. गोविंद सिंह ने किया नुक्कड़ सभाओं को संबोधित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख तक कर्जे माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूल रही है और कर्ज न चुकाने की स्थिति में किसानों को जेल में ठूंस रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा आज सेवड़ा दतिया पहुंची। जन आक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय डॉ. गोविंद सिंह जी एवं राष्ट्रिय सचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी शिव भाटिया जी ने सालोन भांडेर विधानसभा जिला दतिया में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इंदरगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, देवाशीष जरारिया जन आक्रोश यात्रा के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दतिया के अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर आदि उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, प्रदेश को गर्त में धकेल दिया शिवराज ने रू सुरेश पचौरी

केवलारी मध्यप्रदेश सरकार कर्ज में दबी हुई है। 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज लेकर पूरे मध्यप्रदेष को गर्त में कर दिया है, जिसके कारण 25 हजार करोड़ ब्याज जा रहा है। प्रदेश में योजनाआंे का फायदा गरीब, षोशित एवं पीड़ित वर्गांे को नहीं मिल रहा है। आदिवासियांे पर अत्याचार हो रहे हैं। पूरे प्रदेष की हालत खराब है, लोगांे ने मन में ठान लिया है कि इस बार मध्यप्रदेष में कांग्रेस की सरकार आयेगी। उक्ताषय के उद्गार पलारी कृशि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जन आक्रोष यात्रा में षामिल हुए विषाल जनसमुदाय के संबोधन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेष पचौरी ने व्यक्त किए। आमजनता परेषान है इसलिये प्रदेष में जनआक्रोष की यात्रा निकाली जा रही है, पचौरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 11 वचनांे को प्राथमिकता से लागू किया जायेगा जिसमें सभी वर्गांे का ध्यान रखा जायेगा। प्रदेष मंे घोटाला और कमीषनबाजी का दौर चल रहा है, जिसे आमजनता की बातांे को कोई लेना-देना नही है। जहाँ-जहाँ जनआक्रोष यात्रा जा रही है लोगांे का भारी समर्थन मिल रहा है। इसके पूर्व, पूर्व विधायक ठा. रजनीष/हरवंष सिंह ने संम्बोधन में क्षेत्र के विकास और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यांे का उल्लेख किया। उन्हांेने कहा कि आपका आषीर्वाद मुझे मिला, विधायक/मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास, क्षेत्र की समस्याआंे के निराकरण पर पहल करूंगा। इसके पूर्व महाराश्ट्र की पूर्व मंत्री यषोमति ठाकुर ने भाजपा सरकार की नाकामियांे को गिनाया। झाँसी के पूर्व मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने डबल इंजन सरकार को फेल कहकर जनता को गुमराह करने वाली बताया। जनआक्रोष यात्रा में हजारांे गाड़ियांे का सैलाब और भारी संख्या में लोगांे की उपस्थिति यह जन चर्चा का विशय बना। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर, सेवादल, युवा कां्रग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस के अलावा भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

हम डेढ़ सौ से अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे: जीतू पटवारी

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज देपालपुर से प्रारंभ होकर गिरोडा होते हुए बेटमा पहुंची। पूरे रास्ते भर यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। श्री पटवारी ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटों से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यहां के विधायक जी ने आठ हजार से ज्यादा लड़कियों की शादी कराई है, सराहनीय है, वे एक ऐसे जनसेवक हैं, जिनका मोबाइल कभी बंद नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हमारे कामों को रोका जा रहा है, इसका जवाब 2023 में होने वाले चुनाव में मतदाता देंगे। कमलनाथ जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही देपालपुर विधानसभा को कई सौगातें दी थीं।

जनता के आक्रोश से भाजपा में घबराहट है: अरूण यादव

जनता के आक्रोश से भाजपा में घबराहट है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं तमाम बड़े हर हफ्ते प्रदेश के दौरे कर रहे है। मप्र की जनता भाजपा सरकार के 18 वर्षों के कुशासन, भय-भ्रष्टाचार के शासन से ऊब चुकी है, इसीलिए भाजपा की रवानगी तय है। महिला आरक्षण बिल हम आदरणीय सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए के समय लेकर आए थे, तब भाजपा के लोगों ने ही इसका विरोध किया था और अभी तक इसे क्यों रोका गया था। मप्र में भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है, भाजपा के नेता-अभिनेता भ्रष्टाचार में लीन है, क्या मोदी जी इन सबको हटाने की गारंटी मप्र की जनता को देंगें। श्री यादव ने आज खरगापुर, टीकमगढ़ में जन आक्रोश सभा को संबोधित किया।

400 चार पहिया वाहन और 800 मोटर साईकिलों के साथ अमझेरा, गंधवानी  में कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में निकली जन आक्रोश यात्रा

धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा को अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ अमझेरा से गंधवानी के बीच जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ 600 चार पहिया वाहन 800 के लगभग मोटरसाइकिल के साथ निकली, यात्रा बस स्टैंड पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। आमसभा को सांसद श्री विवेक तंखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल जी भूरिया, गंधवानी विधायक श्री उमंग सिंगार, विधायक मुकेश पटेल, धार जिला कांग्रेस प्रभारी श्री निर्मल मेहता, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री डॉक्टर विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल जिला कांग्रेस प्रभारी श्री निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमल किशोर पाटीदार, कांग्रेस नेता महेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर, पाटीदार आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। यात्रा में हजारों की तादाद में जन समुदाय उमडा।

जनता में जो असंतोष है वह जन आक्रोश में तब्दील हो गया है: कमलेश्वर पटेल

भाजपा ने प्रदेश को आंदोलनकारी एवं घोटाला प्रदेश बनाया: कमलेश्वर पटेल

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश को भाजपा ने आंदोलनकारी एवं घोटाला प्रदेश बना दिया है। प्रदेश के पटवारी, शिक्षक आंगनवाड़ी, आशा, उषा कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारी आंदोलनरत रहे। शिक्षक भर्ती घोटाला,नर्सिंग घोटाला,व्यापम घोटाला,खाद्यान्न घोटाला, आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी एवं गरीब विरोधी है। सीधी जिले का पेशाब कांड, अनूपपुर, झाबुआ, देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं गरीबों पर अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है,इसमें अपराधी भाजपा के नेता ही हैं।

बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है। कांग्रेस सरकार ने एक हज़ार गौशालाएं बनाकर चार हजार गौशालाओं के निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी किंतु भाजपा ने निर्वाचित सरकार की खरीद फरोख्त करके जनादेश का अपमान किया है।

श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पिछले 18 वर्ष के कुप्रबंधन एवं कुशासन से नौजवान, महिलाएं, किसान एवं आमजन परेशान और बेहाल हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी। प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया है। श्री पटेल ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय सरकार बने। जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस सरकार बनने के बाद लागू किया जायेगा। जन आक्रोश यात्रा में श्री विधायक श्री पटेल ने प्रमुख रूप से जनता को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का विसर्जन कर कांग्रेस सरकार की स्थापना हो। यात्रा के डिंडोरी में प्रवेश करते ही बाईपास से सभा स्थल तक जन समुदाय का अपार समर्थन मिलने से शहर में जाम की स्थिति बन गई।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment