‘‘विकास रथ’’ में फिल्म देखकर ग्रामीण ले रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी

हरदा : मंगलवार, सितम्बर 26, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

हरदा 26 सितम्बर 2023|  प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास रथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रून्दलाय, गुल्लास, सन्यासा, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द व खिड़की पहुँचा, जहाँ एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 27 सितम्बर को मनियाखेड़ी, सोहागपुर, सामरधा, धौलपुरकला, सौताड़ा, उन्द्राकच्छ, भादूगांव, टेमागांव व कपासी का भ्रमण कर ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से जिले के विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी देगा। विकास रथ 28 सितम्बर को ग्राम डोलरिया, नांदवा, सिरकम्बा, सोडलपुर, आलमपुर, दूधकच्छ, पानतलाई, छिदगांव तमोली व खमगांव का भ्रमण करेगा। विकास रथ 29 सितम्बर को जिले के ग्राम कासरनी, आमसागर, रहटगांव, नजरपुरा, झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़ खुर्द, फुलड़ी, छीरपुरा व पाढरमाटी का भ्रमण करेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment