मोदीजी और शिवराज जी विकास की नई गाथा लिख रहे - अश्विनी वैष्णव

केन्द्रीय मंत्री ने कहा-भाजपा के प्रति जनता के मन में अथाह प्रेम, यात्रा दिखाई दे रहा

तेज़ बारिश में भी नहीं रुका यात्रा का कारवां, भीगते हुए जनता ने सुनी सभाएं, स्वागत में उमड़ी जनता

खबर नेशन/ Khabar Nation

शाजापुर। इतनी तेज बारिश के बीच भी आप यात्रा के स्वागत के लिए डटे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के लिए आपके मन में अथाह प्रेम और अपनत्व का भाव है, उसी ताकत के बूते केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विकास की रोज़ नई गाथा लिख रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को शाजापुर विधानसभा की शुजालपुर, कालापीपल और शाजापुर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। बेरछा से यात्रा आगे बढ़ते ही तेज़ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जो अनवरत पूरी यात्रा में जारी रहा। अकोदिया मंडी में यहाँ बारिश के बीच ही सभा में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने भीगते हुए स्वागत के लिए खड़ी जनता के प्रति आभार जताया।

मिस्टर बंटाधार और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का बेड़ागर्त किया

केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने शुजालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मिस्टर बंटाधार और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का बेड़ागर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केन्द्र कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार महज 600 करोड़ रूपए का रेल बजट देती थी, मगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने इसे 13 गुना बढ़ाकर साढ़े 13 हज़ार 600 करोड़ रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मध्यप्रदेश को कई सौगात दी है क्योकि मोदीजी के मन में मध्यप्रदेश है और मध्यप्रदेश के मन में मोदी जी। उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास और जन कल्याण के काम कर रही है, विकास का यह क्रम आगे बढता रहें इसके लिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान को विजयी बनायें ।

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा सभा स्थल

तेज़ बारिश के दौरान भी यात्रा में शामिल केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री इंदरसिंह परमार, यात्रा प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व अन्य नेता जन सभा को संबोधित करने पहुंचे। यह नज़ारा देखकर सभा में मौजूद आमजन व कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी और वन्दे मातरम के अनवरत नारे लगाए। सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आपके सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी जी ने इस क्षेत्र के लिए जो मांगे की है वो भी जल्द पूरी कर दी जाएगी। इंदौर नाईट इंटर सिटी का स्टापेज जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुजालपुर के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास श्रेणी का स्टेशन बनाया जाएगा । यात्रा ने रंथभंवर, देंदला जोड़, मकोड़ी, सकरई, रानी बड़ोद, अजनई जोड़, पटलावदा, राणोगंज, शुजालपुर, फतेहपुर, भीलखेड़ा, कालापीपल पहुँच कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, जिला अध्यक्ष श्री अशोक नायक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिसौदिया, श्री अम्बाराम कराडा, श्री विजय सिंह बैस, संतोष बराडा, श्री दिनेश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment