जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 18 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः-  भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 18 सितंबर को पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बृजपुर, पहाड़ीखेरा, धर्मपुर, छठवां मील, अजयगढ़, बीरा, हिनौता, चंदला, मुडेरी, मढ़ा होते हुए लवकुशनगर पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2-  महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 18 सितंबर को नरसिंहपुर जिले के कामती से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा मिढ़वानी, देवरी, बनवारी, साईखेडा, झिकोली, तेंदूखेड़ा, देवरी, सुरखी, नरयावली होते हुए सागर पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-3- इंदौर संभाग की यात्रा 18 सितंबर की सुबह धार से प्रारंभ होकर देपालपुर, महु होते हुए राउ पहुंचेगी। यात्रा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-4-  मालवा क्षेत्र की यात्रा 18 सितंबर को नर्मदापुरम जिले सिवनी मालवा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा लोखरतलाई, ढेकना, गवासेन, चीरापाटला, चिचौली, टाईली जोड, खेड़ी सांवलीगढ़, भडुसजोड होते हुए बैतूल पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री कमल पटेल शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-5-  ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 18 सितंबर को विदिशा के सिरोंज से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा शमशाबाद, नटेरन, करवाई, मंडी बामोरा होते मंडी बामोरा पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री रामखिलावन पटेल शामिल रहेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment