जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 19 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 19 सितंबर को छतरपुर के राजनगर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा राजनगर, महाराजपुर, छतरपुर, बिजावर होते हुए बड़ामलहरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2-  महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 19 सितंबर को सागर के नरयावली से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा खुरई, बीना होते हुए बंडा पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुस्कर सिंह धामी एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-3-विश्राम

यात्रा क्रमांकः-4-  मालवा क्षेत्र की यात्रा 19 सितंबर को बैतूल के करेपानी से प्रारंभ होकर झल्लाद, गुदगांव, साठनेर, बिसनूर, पट्टन होते हुए मुलताई पहुंचेगी। यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कमल पटेल एवं श्री ओपीएस भदौरिया शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-5-  ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 19 सितंबर को विदिशा के बासौदा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा पचमा, बड़गांव, गुलाबगंज, सौंजना, सनमन, मिर्जापुर होते हुए विदिशा नगर पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सुश्री उषा ठाकुर शामिल रहेंगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment