हनुमान मंदिर में पूजा कर रवाना हुई जन आशीर्वाद यात्रा, जगह-जगह हो रहा स्वागत
खबर नेशन/ Khabar Nation
सागर। महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को सागर के परेड ग्राउंड में पूजा-अर्चना के उपरांत रवाना हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा खुरई की ओर बढ़ रही है। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है।
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा परेड ग्राउंड स्थित हनुमान मंदिर से रोड शो के रूप में आगे बढ़ी। यात्रा ने रोड शो के रूप में नगर भ्रमण किया। इस दौरान गाजे बाजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते कार्यकर्ता रथ के आगे चल रहे थे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों सहित विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान रथ पर विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया जी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डेय जी, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सारोठिया, जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह, आशीर्वाद यात्रा प्रभारी श्री सुखदेव मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन उपस्थित रहे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999