जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 20 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 20 सितंबर को छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा के अनहरी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा महाराजगंज, भगवा, बमनी खरगापुर होते हुए टीकमगढ़ पहुंचेगी। यात्रा में वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्री राहुल लोधी शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2- महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 20 सितंबर को सागर के बंडा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा रहली, पथरिया होते हुए हटा पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-3- इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 20 सितंबर को इंदौर नगर के चिंतावद से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा जानकी नगर, अग्रसेन नगर, छावना चौराहा, हरसिद्वी, पंदरीनाथ मंदिर रेशम गली उतार, खातीपुरा बाजार, संजय सेतु मार्ग, इमली बाजार, रामबाग, बंशी प्रेस, पाटनीपुरा, गोरी नगर होते हुए चन्द्रगुप्त मौर्य पर समाप्त होगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-4- मालवा क्षेत्र की यात्रा 20 सितंबर को बैतूल के ससुन्द्रा जोड़ से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बोड़खी, हसलपुर, पांडर, शाहपुर, भौरा, केसला, पथरोडा होते हुए इटारसी पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं श्री ओपीएस भदौरिया शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-5- ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 20 सितंबर को सांची से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा सलामतपुर, मेढकी, पगनेश्वर, रायसेन, पठारी, नकतरा, खंडेरा, नरवर, देवनगर, गढ़ी, गैरतगंज, पलेहा होते हुए बेगमगंज पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल रहेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment