प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रयास कर रही भाजपाः नरेंद्रसिंह तोमर

खबर नेशन/ Khabar Nation

छिंदवाड़ा। 2003 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी, तो हमने संकल्प लिया था कि गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करेंगे। उसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। 2003 में जहां प्रति व्यक्ति आय 11000 रुपए थी वह आज बढ़कर 140000 रुपए हो गई है। प्रदेश में जहां 2003 के पहले पांच मेडिकल कॉलेज थे वह आज बढ़कर 25 हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाया जाए। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

छिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर जन अशीर्वावाद यात्रा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान एयरस्ट्रिप पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है। जिले के इन्हीं कार्यकर्ताओं ने पहले भी छिंदवाड़ा की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया है,  लोकसभा का चुनाव भी इन्हीं कार्यकर्ताओं ने जीता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस समय जी तोड़ मेहनत कर रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम 2023 के चुनाव में भी प्रचंड मतों से जीत हासिल करेंगे और बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने के खिलाफ रही है। संसद के विशेष सत्र के बारे में उन्होंने कहा कि संसद का यह विशेष सत्र राष्ट्र हित में रहेगा। विपक्ष को इससे इतना नहीं घबराना चाहिए और ना ही झूठा प्रचार करना चाहिए

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment