जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेता 11 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation
यात्रा क्रमांक:-1- भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 11 सितंबर को सिंगरौली के जयंत से प्रारंभ होगी, जो बैढ़न, माजन मोड़, परसोना, खुटार, रजमिलान, गजरा बहरा, सरई, बरका, रजनिहा, निवास, निगरी होते हुए मझौली पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-2- महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 11 सितंबर को सिवनी जिले की मुगवानी से प्रारंभ होगी। यात्रा लखनबाड़ा, बम्होड़ी, सिवनी, बोरी, बरघाट होते हुए धारना पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर साथ रहेंगे और जनसभा व रथसभाओं को संबोधित करेंगे।
यात्रा क्रमांकः-3- इंदौर संभाग की यात्रा का प्रारंभ 11 सितंबर को बड़वानी के राजपुर के खुरमपुरा से होगा। उसके उपरांत यात्रा खरगोन, भगवानपुरा, राजपुर होते हुए सेंधवा विधानसभा पहुंचेगी। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-4- मालवा क्षेत्र की यात्रा 11 सितंबर की सुबह पाटपाला घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी। उसके बाद यात्रा ताजपुर फंटा, कायथा, लक्ष्मीपुरा, सुमराखेड़ा, तराना स्टेशन, बघेरा फंटा, तराना बायपास, इटावा होते हुए आगर-मालवा में प्रवेश करेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-5- ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 11 सितंबर को दतिया के भाण्डेर से प्रारंभ होगी। यात्रा इमलिया, दतिया, वीरपुर, इंदरगढ़, उचाढ़, भदौना, गोराघाट, चांदपुर होते हुए डबरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार, मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल रहेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999