जितना विकास भाजपा सरकार ने किया, किसी ने नहीं किया: श्री राकेश सिंह

सांसद श्री राकेश सिंह ने सिहोरा से किया महाकोशल की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

खबर नेशन/ Khabar Nation

जबलपुर। आजादी के बाद हमारे गांवों में जितना विकास भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने किया है, उतना विकास पहले कभी नहीं हुआ। किसी भी सरकार ने ऐसा विकास नहीं किया। यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने शनिवार को मझौली में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित रथ सभा को संबोधित करते हुए कही।
सांसद श्री राकेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और उपस्थित जनसमुदाय से भारतीय जनता पार्टी के लिए महाविजय का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की युगान्तकारी योजना लाडली बहना, केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी क्षेत्रीय जनों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आव्हान किया।

सिहोरा से हुआ जन अशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी की जबलपुर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा चौथे दिन सिहोरा से जबलपुर सांसद एवं लोकसभा में मुख्य सचेतक श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। उनके साथ यात्रा में पाटन मझौली विधायक श्री अजय बिश्नोई, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, यात्रा सह प्रभारी श्री अभिलाष पांडे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शिव पटेल, श्री शिवनारायण पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजमणि सिंह बघेल, श्री विनय असाटी, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा शनिवार को इंद्राणा, पनागर होते हुए पाटन पहुंचेगी, जहां पर पार्टी नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment