डबरा में कमल खिलाकर भाजपा सरकार के विकास के रथ को आगे बढ़ाएं

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के डबरा पहुंचने पर हुई जनसभा
केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
डबरा। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं के सहारे मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी तमाम योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यह योजनाएं कभी बंद नहीं होने वाली हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है। जबकि कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है और कहती फिर रही है कि चुनाव के बाद यह सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है। इसकी हकीकत आप कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में देख चुके हैं। जब 15 महीने के लिए कांग्रेस को सत्ता मिली तो उन्होंने सबसे पहले संबल जैसी योजना बंद की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा जैसी तमाम योजनाओं पर विराम लगा दिया था, जिन्हें की भाजपा की सरकार बनते ही दोबारा चालू किया गया है। इतना ही नहीं क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम करा रही है। इसलिए आप सभी कांग्रेस के बहकावे में बिलकुल भी न आएं और डबरा से कमल के फूल को जिताकर भाजपा का हाथ मजबूत करें। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के डबरा पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर यात्रा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर रावत, पूर्व विधायक श्री रमेश खटीक, श्रीमती सुमन, शर्मा, पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, रितु सेजवार, श्री श्याम सिंह सेंगर, श्री राजेंद्र बेरिया, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजगोपाल लोया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य श्री बृजराज सिंह, श्री बृजमोहन, श्री लक्ष्मीपुरन सिंह, श्री बज्जर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999