आपके उत्साह से ग्वालियर-चंबल अंचल में फिर खिलेगा कमलः तोमर

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में श्योपुर से शुरू हुई यात्रा

भारी बारिश के बीच स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

फिर इस बार भाजपा सरकार के जयघोष से गुंजायमान हुआ चंबल अंचल

खबर नेशन/ Khabar Nation

श्योपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। गरीब कल्याण की योजनाओं के सहारे मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। जनजातीय समाज का मान बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस ने तो सिर्फ उनके साथ धोखा और छलावा किया है। अब कांग्रेस को सबक सिखाने का समय आ गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाकर विकास के पहिए को आगे बढ़ाना है। यह वचन मैं आपसे लेना चाहता हूं। आप यह उत्साह बनाए रखना, एक बार फिर से ग्वालियर-चंबल से कमल का फूल खिलेगा। यह बात केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन विजयपुर, टर्रा, ढोढ़र गांव सहित अन्य स्थानों पर हुई सभाओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर एवं केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में श्योपुर से रथ यात्रा की शुरूआत हुई। दोनों वरिष्ठ नेताओं व यात्रा का आमजन ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। भीषण बारिश के बीच भी यात्रा व सभाओं में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।  

ग्वालियर-चंबल की जनता का भाजपा को फिर मिलेगा आशीर्वादः ज्योतिरादित्य सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसभाओं में राज्य शासन और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रही जनहितैषी योजनाओं के बारे में आमजन को बताया। उन्होंने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के योद्वाओं का मान बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनजातीय समाज के लिए की गई 14 घोषणाओं में से सभी को पूरा किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो कहती है वह करती भी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भाजपा सरकार की योजनाएं बंद करने का काम किया। गरीबों को हक छीनने का काम किया। कांग्रेस ने चुनाव में जो वादे किए वह कभी नहीं निभाए। किसानों का कर्जा कभी माफ नहीं किया। बल्कि उन्हें कर्जदार बना दिया। किसानों के कर्ज का ब्याज माफ करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। एक बार फिर आपको संकल्प लेकर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनानी है। ग्वालियर-चंबल संभाग से 34 की 34 सीटें आपको जिताकर भाजपा की झोली में डालना है।

बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साह, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

बुधवार की सुबह से ही श्योपुर क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया। लेकिन यह बारिश भी जन आशीर्वाद यात्रा का उत्साह कम नहीं कर पाई। यात्रा के स्वागत के लिए मार्ग पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्योपुर से लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। रथ में सवार केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता का अभिवादन किया और ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

तख्तियां लेकर पहुंची बच्चियां व महिलाएं, माना आभार

यात्रा का स्वागत करने के लिए हर कोई आतुर दिखा। जगह-जगह महिलाएं और बच्चियों तख्तियां लेकर पहुंची और यात्रा का भव्य स्वागत किया। विशेषकर हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़ी हितग्राहियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कुछ जगहों पर महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंची।

टोलियों में पुष्पवर्षा कर स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत का सिलसिला निरंतर जारी है। लोगों ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में शामिल मंत्री गण को जहां भी 10 20 लोगों की टोली स्वागत के लिए हाथों में फूल मालाए लिए खड़ी मिल रही है वे अपना वाहन रोककर बाकायदा उनसे संवाद भी कर रहे हैं और उनका स्वागत भी स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर जेसीबी के उपर बैठक यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।
*फिर इस बार भाजपा सरकार का लिया संकल्प*
पूरे यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग फिर इस बार भाजपा सरकार के नारों के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। सभाओं में भी कार्यकर्ताओं ने फिर इस बार भाजपा सरकार के नारे लगाए। वहीं मंत्रीद्वय ने कार्यकर्ताओं व आमजन को फिर इस बार भाजपा सरकार का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी श्री रणवीर रावत, विधायक श्री सीताराम आदिवासी, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजगोपाल लोया, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य श्री बृजराज सिंह उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment