परसवाड़ा क्षेत्र में नागरिकों को मिलेगी सभी बुनियादी सुविधाएँ

राज्य मंत्री श्री कावरे ने किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन
भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 7, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के नागरिकों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्री कावरे बुधवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम कोडपाटोला में विकास कार्य के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री ने कहा कि ग्राम में बनाया जाने वाला सभा मंच भव्य और आकर्षक होगा। नागरिकों को सार्वजनिक कार्यक्रम करने में अब कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग दे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999