भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे का ‘‘हल्दी कुकुं कार्यक्रम’’ताई की उपस्थिति में संपन्न हुआ
सीएए के समर्थन में महिला कार्यकर्ताओं को 88662-88662 पर मिस कॉल दिलवाये
खबर नेशन
इंदौर 27 जनवरी,2020/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री डॉ. श्रद्धा दुबे एवं श्रीमती ज्योति पंडित, चन्दा खत्री ने बताया कि मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पारम्परिक रूप में मनाया जाने वाला ‘‘हल्दी कुकुं कार्यक्रम’’ आज भाजपा कार्यालय पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्राजी महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं प्रतिवर्ष यहां आकर तिल गुड के इस कार्यक्रम में शामिल होती हूं। हमारी संस्कृति व परम्परा रही है कि हम सब तिल व गुड़ की तरह एकत्रित होकर रहे। आपने उपस्थित महिला बहनों से कहा कि हम कहीं पर भी कार्यक्रम हो या समाज जब भी जाये तब हमारी बोलचाल और भाषा ठीक होना चाहिए। हमारे बोलने से कभी भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे संदेश यह जाये कि यह भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ता है। हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। हमारे शीर्षस्थ नेता देश को सबसे ऊपर और सर्वोपरि मानकर काम करते है। ताई ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सीएए के समर्थन में नम्बर 88662-88662 पर मिस कॉल भी करवाये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम शेर, कमल वाघेला, डॉ. उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति पंडित, श्रद्धा दुबे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, शकुन्तला बापट, सरोज तंवर, शांता भामावत, कंचन गिदवानी, रेणुका प्रताप, लता जगताप, चन्दा खत्री, आशा मंत्री सहित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ बहने व महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। सभी उपस्थित महिलाओं कार्यकर्ताओं को ताई ने अपने हाथों से तिल गुड बांटा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पदमा भोजे व श्रीमती श्रद्धा दुबे ने किया एवं आभार श्रीमती ज्योति पंडित ने माना।