भारत माता का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से सबक सिखाएंः डॉ. नरोत्तम मिश्रा

चुनावी साल है, जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे, झूठ बोलेंगे पर इनके बहकावे में नहीं आना

ग्वालियर-चंबल संभाग की डबरा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा

भितरवार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित कर जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

खबर नेशन/ Khabar Nation

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आपकी वोट की ताकत की वजह से मध्यप्रदेश में 18 सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। यह सब आपके विश्वास और वोट की ताकत से हो सका है। इसलिए चुनावी साल हैं, फिर से जुमलेबाज आएंगे, मनगढ़ंत कहानियां सुनाएंगे, दाना डालेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन इस फरेबबाजों के बहकावे में मत आना। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए। यह बात पार्टी के पार्टी के राष्टीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मंगलवार को भितरवार में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले यात्रा डबरा से शुरू हुई और भितरवार पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब माता-बहनों के दर्द को समझकर उज्ज्वला योजना लेकर आए, जिसके सहारे आज करोडों़ माता-बहनों को चूल्हे के आगे आंसू नहीं बहाने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी एक ऐसा ही संवेदनशील हृदय रखते हैं, जो गरीबी क्या होती है उसे महसूस भी करते हैं और उसके निवारण के लिए दिन-रात प्रयासरत भी रहते हैं। जिस घर में बेटी जवान हो जाती है उस घर में माता-पिता को रातों में नींद नहीं आती है लेकिन इस परेशानी को समझते हुए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चालू की, जिससे अब गरीब माता-पिता बिना किसी सोच विचार के अपनी बेटियों का विवाह धूमधाम से कर सकते हैं। हमारी बहनें अपने हाथ खर्चे के लिए चंद्र रूप्यों के लिए दूसरों के आगे हाथ ना फैलाएं इस परेशानी को भी मुख्यमंत्री ने समझा और उनके लिए लाडली बहना योजना लेकर आए। अब उन बहनों को 1000 प्रति महीना मिल रहा है और आने वाले समय में यह 1000 बढ़कर 3000 हो जाएगा। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जो गरीबों का जीवन बदलने वाली है। इस पर आप स्वयं विचार कीजिए और भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस शासनकाल की तुलना कीजिए। किसी के भी झूठे बहकावे में मत मत आना, चुनावी साल है सब आएंगे मनगढ़ंत कहानी सुनाएंगे झूठ बोलेंगे लेकिन आप सतर्क रहना। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सब का साथ सबका विकास करके सबका विश्वास जीतने वाली पार्टी है। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए।

पार्टी को जिताने के लिए घर-घर जाकर पहुंचाना होगा सरकार का विकास कार्यः प्रभात झा

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों की जानकारी को घर-घर तक पहुंचने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी को करना है और प्रदेश में एकतरफा कमल का फूल खिलाना है। क्योंकि जब पूरी ताकत से बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों की फहरिस्त लेकर जब घर-घर जाएगा और लोगों को बताया तो कोई भी ताकत प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। पांचवीं बार बीजेपी की सरकार बनेगी तब वो नजारा कुछ और होगा। जब हम पूरे बहुमत में होंगे तो विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी इसलिए आप घर-घर जाइए और भारतीय जनता पार्टी के विकास योजनाओं के बारे में बताइए

भारत माता का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से सबक सिखाएंः डॉ. नरोत्तम मिश्रा

प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक गलत वोट पड़ जाता है तो उसके परिणाम बहुत दूर तक भुगतने पड़ते हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने सरकारी योजनाओं पर ताले डालने का काम किया है। आप सब भली-भांति जानते हैं कि जितने काम 10 साल में हुए हैं उतने काम पहले कभी नहीं हुए हैं। इसलिए गलत आदमी एवं गलत पार्टी को हटाइए और सही पार्टी के सही व्यक्ति को चुनिये। सही वोट की क्या ताकत होती है, मैं आपको बताता हूं। जब केंद्र में कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार होती थी तो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था और जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आई, भाजपा की सरकार आई तो पाकिस्तान भीख मांग रहा है, ये होती है वोट की ताकत। जब सही व्यक्ति, सही जगह पर होता है तो कश्मीर क्या वह चांद पर भी झंडा फहरा देता है। यही भाजपा की सरकार कर रही है। भाजपा के डर के मारे सभी लुटेरे इकट्ठे हो गए हैं और एक नया दल बना लिया है। उन्हें सिर्फ अपनी-अपनी ब्रांडिंग की फिक्र है। घमंडिया एलांएस के नेताओं की डर के मारे स्थिति ऐसी हो गई है, जैसे सीता माता के स्वयंवर के समय तमाम राज्यों के राजाओं की धनुष तोड़ने के समय हो गई थी। जब उन राजाओं से एक-एक करके धनुष नहीं तोड़ा गया तो वे सब इकट्ठे होकर धनुष तोड़ने के लिए तैयार हो गए थे तो किसी ने कहा की धनुष टूट भी गया तो सीता माता से विवाह कौन करेगा। ऐसे में वह कहने लगे कि पहले धनुष तोड़ लें फिर सोचेंगे, फिर आपस में बाहुबल से डिसाइड कर लेंगे। उस समय सीता माता खतरे में थी और आज इन इंडिया अलाइंस के लोगों कारण भारत माता खतरे में है। इसलिए आप अपने वोट की ताकत को पहचानो, कभी भी जाति, धर्म, भाई-भतीजा बाद के नाम पर वोट मत करो। पार्टी को पहचानो, सच बोलने वाली पार्टी को चुनो और वह पार्टी है भाजपा, क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है।

यात्रा लेकर आपका आशीर्वाद लेने के लिए हम आए हैं

दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि जब भी कोई शुभ काम किया जाता है तो बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। यही आशीर्वाद लेने के लिए हम यह जन आशीर्वाद यात्रा आपके यहां लेकर आए हैं, जिससे कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी एवं पार्टी के प्रतिनिधियों को मिल सके। पिछले 20 साल से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि नहीं होने के कारण क्षेत्र में उतना विकास नहीं हो पाया जितना कि होना चाहिए। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के नकारात्मक रवैए की वजह से विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र का समुचित विकास और आमजन को केंद्र और राज्य सरकार समुचित लाभ मिले, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना होगा।
इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला यात्रा प्रभारी श्री श्याम सिंह सेंगर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment