सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रहीं नेहा राठौरः

महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ किया प्रदर्शन

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि भोजपुरी गायिकी नेहा सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहकर अपमानित करने का काम किया है। वे सुर्खियों में बनी रहने के लिए इस तरह का झूठा षडयंत्र कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वे सीधी घटनाक्रम के आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गणवेश में दिखाती हैं तो कभी प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर विवादित पोस्ट डालती है। यह मध्य प्रदेश की धरती है और यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जहां महिला, बुजुर्गों, युवाओं व हर वर्ग का मान-सम्मान होता है। नेहा राठौर के इस कुत्सित षड्यंत्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश महामंत्री सुश्री पाटीदार ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना लाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भागीरथी प्रयास किए हैं। प्रदेश के 55 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी देकर उनके परिवारों को सशक्त बनाने का काम किया है। 15 अगस्त से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। मध्य प्रदेश इकलौता राज्य हैं, जिससे लाड़ली लक्ष्मी योजना लाकर बेटियों को शिक्षा-रोजगार से जोड़ने का काम किया है। प्रदेश में बेटियों-बहनों का मान-सम्मान है। प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान हैं महिलाओं को बहन और बेटियों को भांजी मानते हैं। इन युवा, महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने वाली जनहितैषी योजनाओं व नवाचारों को लेकर नेहा राठौर पैरोडी बनाती हैं। इससे यह दर्शाता है कि उन्हें प्रदेश सरकार का विकास नहीं दिखाई दे रहा। वे इस तरह की पैरोडी बनाकर प्रदेश के युवाओं और महिलाओं का घोर अपमान कर रही हैं।
सुश्री पाटीदार ने कहा कि सीधी का घटनाक्रम सामने आने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और रासुका लगाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के कुछ क्षण बाद ही आरोपी पर सख्त कार्रवाई हुई और उसके मकान को ढहा दिया गया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित को अपने मुख्यमंत्री आवास बुलाकर उसके पैर पखारे और मान-सम्मान किया है एवं घटना के लिए क्षमा-याचना की। जनजातीय समाज पर जब भी कोई संकट व परेशानी आती है तो मुख्यमंत्री श्री चौहान मामा व भाई की तरह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेसा कानून लाकर जनजातीय भाई-बहनों को मान-सम्मान व उनका अधिकार दिलाने का काम किया है लेकिन आज नेहा राठौर को यह सब नहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

पैरोडी बनाकर नेहा राठौर ने किया युवाओं व बहनों का अपमान : माया नारोलिया

नेहा सिंह राठौर द्वारा विवादित पैरोडी बनाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में आक्रोश जताया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय के सामने नेहा राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि नेहा राठौर सुर्खियों में बनी रहने के लिए विवादित पैरोडी बनाकर युवाओं, बहनों और प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रही हैं। उन्होंने नेहा राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की पदाधिकारी बहनें उपस्थित थीं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment