नौजवानों का भविष्य अंधेरे में, बच्चों आपको अपने भविष्य का रक्षक बनना है और प्रदेश का नव निर्माण करना है: कमलनाथ

पिछड़ा दलित विकास महासंघ के तत्वावधान में आयोजित छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुये श्री कमलनाथ

महासंघ की ओर से श्री कमलनाथ ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये

भोपाल अक्टूबर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ आज राजधानी भोपाल के अपेक्स बैंक स्थित समन्वय भवन में पिछड़ा दलित किसान महासंघ के तत्वावधान में आयोजित छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे और वहां उन्होंने बच्चों के बीच कहा कि आज की वर्तमान परिस्थिति में नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा का स्तर इतना नीचे चला गया है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शिवराज सरकार ने बच्चों के भविष्य को चौपट करने के लिए पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला जेसे कई घोटाले किये, यहां तक कि अब तो पेपर तक लीक होने लगे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में है। श्री कमलनाथ ने आज यहां महासंघ की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र सौंप कर उनका सम्मान किया।
श्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसा कोई देश नहीं जिसमें इतनी भाषा, धर्म, संस्कृति और त्यौहार हो, यह हमारे भारत की खूबसूरती और अनेकता में एकता का प्रतीक है। यही प्रतीक हमारे भारत की संस्कृति को आपस में जोड़ता है। आज इस भवन में आये बच्चे जो भारत का भविष्य है, सबको यह सब समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बच्चों, नौजवानों को देखता हूं बेरोजगार नौजवान की एक बड़ी चिंता हैं जो आज हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। मध्य प्रदेश में एक करोड़ बेरोजगार नौजवान है। बच्चे ही भविष्य का निर्माण करते हैं। यदि इन बच्चों का ही भविष्य अंधकार में रहा तो प्रदेश का नवनिर्माण कैसे होगा? शिक्षा तो आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, पर रोजगार सृर्जन तो सरकार करती है। आज जो वर्तमान में सरकार है वह नौजवानों और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। परिवर्तन हुआ है, राजनीति में भी और हर क्षेत्र में भी, लेकिन ज्ञान की भूख हमेशा रहना चाहिए, ज्ञान से सोच में बदलाव आता है। मैं बच्चों को कहना चाहूंगा प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है आप सिर्फ सच्चाई का साथ दीजिए। भविष्य के रक्षक बनिये।
इस अवसर पर महांसघ द्वारा जातिगत जनगणना, 27 प्रतिशत आरक्षण, दलित पिछड़ों को संगठन और सरकार में प्रतिनिधित्व, जाति प्रमाण पत्र में आने वाली परेशानियों में सरलीकरण आदि मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया, जिस पर श्री कमलनाथ जी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर आपके साथ न्याय किया जायेगा।
पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददन सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, संजीव सक्सेना, सहित यादव समाज के प्रतिनिधि एवं समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment