भाजपा सरकार ने महिलाओं को महंगाई की आग में झौंका: कमलनाथ

1100 का सिलेण्डर, कांग्रेस सरकार आने पर 500 रू. का और
 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रू. मिलेंगे: कमलनाथ

भाजपा राज मंे महिलाएं सुरक्षित नहीं, अजा-अजजा वर्ग पर
अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन हो गया है: कमलनाथ

धर्म राजनैतिक विषय नहीं है लेकिन भाजपा धर्म
को राजनैतिक प्रचार का माध्यम बनाती है: कमलनाथ

महिला उत्पीड़न से मप्र की छवि धूमिल हुई: नेटा डिसूजा

नारी सम्मान योजना के नाम पर वोट मांगेंगे: विभा पटेल

भोपाल,  जुलाई 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भाजपा राज में आज महिलाएं, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाआंे पर अत्याचार की घटनाएं बड़ी है। अत्याचार के जो आंकड़े अखबारों में आते हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं, 18 साल से प्रदेश मंे भाजपा की सरकार है, प्रदेश को किस और घसीटा जा रहा है। प्रदश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को महंगाई की आग में झौंक दिया है। घर-परिवार चलाने में महिलाएं काफी समस्याआंे से जूझ रहीं हैं। महिलाएं अपने बच्चों को बड़े प्यार से पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, पढ़ाती लिखाती है, लेकिन आज वे बेरोजगार घूम रहे हैं। यहां कोई कमीशन नहीं मिलता, कोई ठेका नहीं मिलता, आप सभी को कांग्रेस की निष्ठा और विश्वास यहां खीचकर लाया है। धर्म राजनीतिक प्रचार का माध्यम नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसे राजनीतिक प्रचार का विषय बनती है, क्योंकि वह ध्यान मोड़ने का काम करती है। हमें कोई धर्म का पाठ नहीं पढ़ा सकता। जब हम मंदिर जाते हैं धार्मिक कार्यक्रम करते हैं उनके पेट में दर्द होता है? क्या भाजपा ने ठेका लिया है धर्म का। कांग्रेस सरकार में महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। कांग्रेस सरकार आने पर आपको महंगाई से राहत मिलेगी, 1100 में मिलने वाला गैस सिलेण्डर 500 रूपये में मिलेगा और हर महिला के खाते में 1500 रूपये खाले जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज मप्र महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये यह बातें कहीं।    
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही है, कर्मचारी याद आ रहे हैं, किसान याद आ रहे हैं, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। सीधी की घटना ने तो प्रदेश को शर्मसार ही कर दिया। शिवराज सरकार महिला विरोधी सरकार है। कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना शुरू की, भाजपा नेताओं महिलाओं पर दबाव बना रहे हैं कि जो नारी सम्मान का फार्म भरेगा उसे 1000 रू. नहीं मिलेंगे, अब आप सभी महिलाओं को उनसे कहना है कि नारी सम्मान का फार्म नहीं भरंेगे तो पांच महीने बाद ये 1000 रू. भी नहीं मिलेंगे। अब आप निष्ठा से आप अपने क्षेत्र में काम करें, अपनी रणनीति बनाना है, क्योंकि राजनीति में बहुत परिवर्तन हुआ है राजनीति बहुत स्थानीय हो गई है।
 श्री कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है, हर वर्ग परेशान है। हमारा बेरोजगार नौजवान, छोटा व्यापारी, हमारा किसान भटक रहा है और प्रदेश की यह तस्वीर आम जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास बचा क्या है, पुलिस, पैसा और प्रशासन। आज का मतदाता सम्मान चाहता है। आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों के भविष्य की है, आज का नौजवान भटक रहा है अगर इनका ही भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा मध्य प्रदेश में। प्रदेश में जब निवेश आता है, जब आर्थिक गतिविधि बनती है, कोई गाड़ी चला लेता है, कोई ढाबा खोल देता है, तब कही जाकर विकास होता है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से बात करता था, कोई निवेश करने को तैयार नहीं होते, क्योंकि उनको मप्र पर विश्वास नहीं है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि महिला अत्याचारों की घटनाओं से मध्य प्रदेश की छवि को क्षति पहुंची है। ये शर्मनाक है। कांग्रेस वचन पत्र से प्रत्येक महिला को जोड़ा जायेगा, जनता के बीच शिवराज सरकार के घोटाले रखेंगे। नेटा डिसूजा ने कहा कि महिलाओं की हुंकार के आगे शिवराज सिंह सरकार नवंबर में टिक नहीं पाएगी। उन्हें मध्यप्रदेश की महिलाओं पर पूरा भरोसा है। ये महिलाएं प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेगी।
मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, बेरोजगारी और महिलाओं अपराध से हमारे प्रदेश की लाड़ली बहनें क्षुब्ध और दुखी, हताश और निराश है। तमाम लाड़ली बहनों ने तय कर लिया है कि वे भाजपा के बहकावे में न आकर आदरणीय कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। शिवराज सरकार के राज मध्यप्रदेश महिला अत्याचार, बलात्कार के मामलों में देश में निरंतर शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति बदतर है। महिला से गैंग रेप के मामले शर्मसार करने वाले है। प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ ही महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़े हैं। माफिया और अपराधी बेखौफ हैं। कानून का राज कायम करने में शिवराज सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
अभा महिला कांग्रेस की महासचिव ओनिका मेहरोत्रा और सचिव जसलीन सेठी ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में बेलगाम महंगाई ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर 160 रुपए किलो से ऊपर में बिक रहा है। हरी सब्जियों के दाम सुर्ख है। सिर्फ इतना ही नहीं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से हुई वृद्धि ने निम्न और मध्यम वर्ग का जीना मुहाल कर दिया है।
बैठक के दौरान राहुल जी हम आपके साथ है कैलेण्डर एक बुकलेट का विमोचन किया गया।
बैठक मंे अभा महिला कांग्रेस की महासचिव सुश्री प्रतिभा रघुवंशी, मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती नूरी खान, श्रीमती कविता पांडे, डॉ. रश्मि पंवार, श्रीमती जमना मरावी, यास्मिन शेरानी, शीला त्यागी, राजलक्ष्मी नायक, शहना हसन, फरजाना खान, लता देवरे, नूरजहां साजिद सहित मप्र महिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष समीक्षा बैठक में उपस्थित थी।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment