बूथ मजबूत होगा तो कोई भी दल भाजपा को नहीं हरा सकता

एक विचार Jun 06, 2023

मरांडी एवं शर्मा ने पन्ना में नवमतदाता, त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
 

खबर नेशन / Khabar Nation  

पन्ना। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। किसी भी दल की मजबूती उसके बुनियाद के कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की प्राथमिक इकाई बूथ अगर मजबूत होगा तो उस पार्टी को कोई दल हरा नहीं सकता है। चुनाव की असली लड़ाई पोलिंग बूथों पर होती है। पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता अगर मजबूत होंगे तो जीत सुनिश्चित होती है। बूथ विजय संकल्प अभियान के समय दो शक्ति केंद्रों को मिलाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हम सभी कार्यकर्ता को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है। यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार को पन्ना जिले के रैपुरा एवं सिमरिया मोहन्द्रा मंडल में नवमतदाता सम्मेलन, त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
बूथ मजबूत होगा तो जीत भी सुनिश्चित होगी : बाबूलाल मरांडी
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। किसी भी दल की मजबूती उसके बुनियाद के कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की प्राथमिक इकाई बूथ अगर मजबूत होता है तो उस पार्टी को कोई दल हरा नहीं सकता है। चुनाव की असली लड़ाई पोलिंग बूथों पर होती है। पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता अगर मजबूत होंगे तो जीत सुनिश्चित होती है। चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार बनते हैं। अगर हमें चुनाव जीतना है तो सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार हो जाना है। श्री मरांडी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। 2014 के पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। ए से लेकर जेड तक सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब चारों ओर मोदी सरकार में विकास की चर्चाएं होती हैं। देश तरक्की कर रहा है, और आगे बढ़ रहा हैं, जिसकी आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। श्री मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्षों में कई उपलब्धियां हैं। परंतु विपक्षी दल सरकार और प्रधानमंत्री पर दाग लगाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं। परंतु यह कभी संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में आज भारत दूसरा मोबाइल निर्माता देश बन गया है पहले हम भारत में आयात करते थे और अब निर्यात करते हैं ऑटोमोबाइल क्षेत्र में पहले भारत का सातवां स्थान था आज हम तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप सभी लोग मोदी सरकार की योजनाओं का अध्ययन करें और आमजन तक पहुंचाएं।
नवमतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को वोट देने पर लोकतंत्र कमजोर होगा, परिवारतंत्र मजबूत होगा और परिवारतंत्र मजबूत होगा तो भ्रष्टाचार मजबूत होगा। लोकतंत्र को विरोधी ताकतें कमजोर करने में लगी है। उनके इस षडयंत्र को हम सभी को मिलकर विफल करना है और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
भाजपा ही विकास की गाथा लिखती है, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार करती है : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ समिति पन्ना प्रमुख हमारी मूलभूत इकाई है। हमने अभी बूथ विजय संकल्प अभियान में काम किया है और बीएलए, बूथ अध्यक्ष और बूथ महामंत्री हमारी शक्ति है। हमने बूथ विजय संकल्प अभियान के समय दो शक्ति केंद्रों को मिलाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। हम सब कार्यकर्ता 9 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर पहुंचेंगे और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन को बतायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करना है। प्रत्येक कार्यक्रम को ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित करना है, क्योंकि हमारे त्रिदेव ही हमारी शक्ति हैं। हमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास की परिभाषा लिख सकती है। कांग्रेस तो सिर्फ भ्रष्टाचार करती है। श्री शर्मा ने विधायक श्री प्रहलाद लोधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बीमारी के दौरान भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हैं लगातार प्रवास करते हैं। यही कारण है कि आज पवई विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को मजबूती मिली है। श्री शर्मा ने कहा कि हम गुजरात के जैसे ही इस चुनाव में उतरेंगे और मध्यप्रदेश में अबकी बार 200 पार के नारे को साकार करेंगे।
   श्री शर्मा ने कहा कि पवई विधानसभा में सड़कें नहीं थी पानी की समस्या थी। आज हमारे विधायक और प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से क्षेत्र का विकास संभव हो सका है। पवई के लोगों ने मुश्किल समय को भी देखा है जब यहां पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं होती थी। अब समय बदल गया है और भाजपा शासनकाल में प्रदेश में चारो ओर विकास हो रहा है।
मध्यप्रदेश में चारो ओर विकास की गाथा सुनाई देती है : सीमा द्विवेदी
राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगीनाथ के बुलडोजर की आवाज मध्यप्रदेश में सुनाई देती है। उसी तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की विकास की गाथा उत्तरप्रदेश तक सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मैहर की सड़कें देखकर रोना आता था। परंतु जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आए है तब से क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि एक समय था जब किसी के घर में बेटियां पैदा होती थी तो वहां मातम फैल जाता था परंतु आज प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी ली है तब से बेटी पैदा होने पर खुशियां मनायी जाती है। आज हमारी बेटियां किसी से पीछे नहीं है, आसमान छू रहीं हैं।
श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जनजाति महिला को राष्ट्रपति बनाया। हमारे देश का किसान हमारी पूंजी है, जिसे भाजपा सरकार आत्मनिर्भर बना रही है। श्रीमती द्विवेदी ने त्रिदेवों से आग्रह करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथ को जीतना है, तभी हम विधानसभा की सीट जीत सकते है।
इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया, कटनी के पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री रामअवतार, श्री बबलू पाठक, श्री सदानंद गौतम, पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, श्री सुशील त्रिपाठी, श्री विवेक मिश्रा उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment