त्रेता युग में श्रीराम का विरोध रावण ने किया, कलियुग में कांग्रेस ने : विष्णुदत्त शर्मा

एक विचार Oct 09, 2023

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-दिग्विजय सिंह सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर

खरगे द्वारा प्रधानमंत्री जी को रावण कहने का जवाब गुजरात की जनता दे चुकी है

कांग्रेस साम्प्रदायिक तुष्टिकरण का कार्य करती है, मिस्टर बंटाढ़ार आतंकियों के गले मिलते हैं

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारत के अंदर हिंदू विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर दिग्विजय सिंह ने दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर जिस प्रकार ट्वीट किया है, यह दिग्विजय सिंह की देश विरोधी के साथ सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस देश के अंदर रावण कौन है और श्रीराम कौन है, यह देश की 140 करोड़ जनता ने तय किया है। भगवान श्रीराम के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सुशासन के साथ काम कर हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग उनका विरोध कर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रकटीकरण करते हैं। त्रेता युग में श्री राम का विरोध रावण ने किया, कलियुग में श्री राम के अस्तित्व को कांग्रेस ने नकारा, ऐसे में स्पष्ट है कि रावण कौन है। जो सनातन विरोधी मानसिकता के लोग हैं उन्हें राम में रावण दिखेंगे और श्रीकृष्ण में कंस। जो लोग हमेशा से सनातन विरोधी मानसिकता वाले रहे हैं, जिन्हें हिन्दूओं से घृणा है, ऐसे लोग सनातन से जुड़े मामलों पर अपनी जुबान बंद ही रखें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

हिन्दू आतंकवाद के मिथक को दिग्विजय ने जन्म दिया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाढ़ार दिग्विजय सिंह ने ही हिन्दू आतंकवाद के मिथक को जन्म दिया है और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। ये हमेशा हिन्दुत्व को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। गुजरात के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी को रावण कहा था, जिसका गुजरात की जनता जवाब दे चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि समूचा देश जनता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सनातन के स्वाभिमान को पुनः जागृत किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, काशी कोरिडोर, महाकाल लोक की भव्यता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसलिए आए दिन कांग्रेस के बड़बोले नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता।

दिग्विजय सिंह भारत के सबसे बड़े जयचंद

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जो लोग हमेशा से सनातन विरोधी मानसिकता वाले रहे हैं, ऐसे लोगों को सनातन से जुड़े विषयों में पड़ना ही नहीं चाहिए। आतंकवादी से गले मिलने का कार्य दिग्विजय सिंह ने किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण का कार्य करती है। दिग्विजय सिंह, सेना के पराक्रम को लेकर सवाल पूछते हैं, वे भारत के सबसे बड़े जयचंद हैं।

मोदी जी ने गरीबों का जीवन बदलने का कार्य किया

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में महिला उत्पीड़न अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी आपके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में महिलाओं के साथ ऐसे अपराध हुए हैं कि आप जवाब नहीं दे पाएंगे।

मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। कांग्रेस पार्टी कहती थी कि मंदिर बनाने का नारा लगाने वाले तारीख नहीं बताते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हॅू कि आगामी 24 जनवरी को करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment