कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया भाजपा ने विकास का अग्रणी राज्य बनाया : श्री अनुराग सिंह ठाकुर

एक विचार Oct 07, 2023

केंद्रीय मंत्री ने कहा मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा, फिर बनेगी भाजपा सरकार

खबर नेशन/ Khabar Nation

जबलपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आज देश के उभरते हुए अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों और नेतृत्व के दम पर फिर सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास का यह क्रम जारी रखेगीं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा और फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना व प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही ।

अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है।

केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव

केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment