भाजपा के दमन और गिरफ्तार किए जाने से मैं नहीं डरती, महिला सम्मान के लिए लड़ूंगी: विभा पटेल

एक विचार Oct 10, 2023

भाजपा नेतृत्व के इशारे पर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई
दमन की कार्रवाई करना चाहती है भाजपा सरकार: विभा पटेल

महिला सुरक्षा, सम्मान मामले में भाजपा सरकार महिला विरोधी : विभा पटेल

भोपाल, अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान मामले में भाजपा सरकार महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे समेत सोमवार को उनकी (विभा पटेल) गिरफ्तारी से  भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। भोपाल में निशा बांगरे समेत महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। भाजपा सरकार महिला अस्मिता और सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
श्रीमती विभा पटेल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार से पूछा है कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का कुसूर क्या है? वे सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। ये उनका अधिकार है। लोकतंत्र में उन्हें उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से घिरी भाजपा सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही। ऐसे में निशा बांगरे को न्याय यात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोमवार को निशा बांगरे यात्रा संग भोपाल पहुंची तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से जबरिया रोका। उनके साथ झूमाझटकी की गई। इसमें निशा के कपड़े भी फट गए। सत्ता के शीर्ष नेतृत्व के इशारे में पुलिस कर्मियों ने निशा बांगरे सहित उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके पहले भी भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी हरकतें देश की जनता के सामने समय-समय पर बेनकाब होती रही है।
श्रीमती विभा पटेल ने बताया कि उनके साथ ही कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, भोपाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना एवं अन्य 100 कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
श्रीमती विभा पटेल ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मप्र महिला कांग्रेस किसी भी दमन कार्रवाई से नहीं डरेगी। गांधीवादी तरीके से इसका मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों की गिरफ्तारी से एक बात साबित हो गई है कि प्रदेश में महिलाओं को लेकर सबसे संकीर्ण मानसिकता अगर किसी की है तो वह भाजपा और उसकी सरकार की है। भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हैं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment