अल्प वृष्टि से फसलें हुई बर्बाद, 7 दिन में किसानों को मुआवजा दे सरकार - सज्जन सिंह वर्मा

एक विचार Sep 02, 2023

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश में अल्पवृष्टि विशेषकर मालवांचल क्षेत्र में किसानों को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार से तुरंत सर्वे कराके 7 दिनों में किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसान आपस में चर्चा कर रहे हैं कि शिवराज चौहान के पता नहीं कैसे पेर पड़े है, कभी सूखा पड़ता है कभी पाला पड़ता है, कभी ओले पड़ते हैं। इस समय पूरा मालवांचल सुखे की मार से जूझ रहा है, ऐसे समय सरकार को जागृत होना चाहिए।

श्री वर्मा ने कहा कि शिवराज चौहान जगह-जगह घूम रहे हैं, ठहाके लगा रहे हैं, घोषणाएं कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है सरकार से की जल्दी सर्वे कीजिए, मुआवजा 7 दिनों के अंदर दीजिए| अपने अधिकारियों को निर्देश दें कि मौका मुआइना करें तथा रिपोर्ट बनाकर सरकार को दें और 7 दिनों में किसानों को मुआवजा मिले।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment