सीधी के साथ आज न्याय हुआ है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

एक विचार Sep 01, 2023

अब सीधी और आस-पास के लोगों को उच्च स्तरीय इलाज मिलेगा, रीवा-भोपाल- इंदौर नहीं जाना होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सीधी मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन
100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास
मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी
हर वर्ष प्राप्त हो सकेंगी 100 एमबीबीएस सीटें

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 1, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन सीधी के सौभाग्य के उदय का दिन है। सीधी में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को इलाज के लिए रीवा, भोपाल या इंदौर नहीं जाना होगा। उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ सीधी में ही उपलब्ध होंगी। आज सीधी के साथ न्याय हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कालेज थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सीधी के नौढ़िया में सीधी मेडिकल कॉलेज भवन परिसर निर्माण के भूमि-पूजन अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

सीधी जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के छात्रों के लिए हर वर्ष 100 एमबीबीएस सीटें प्राप्त हो सकेंगी। मेडिकल कालेज खुलने से सीधी जिले और आस-पास के जिलों से आने वाले मरीजों को तृतीयक स्तर से चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कॉलेज के लिए ग्राम नौढ़िया में प्रस्तावित स्थल पर मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन कर वैदिक रीति से भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपए लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में सीधी की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला, श्री कुवंर सिंह टेकाम तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सीधी आगमन पर लाड़ली बहना सेना की बहनों ने पुष्पवर्षा कर तथा कलश यात्रा से उनका स्वागत किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment