बूथ पर जुड़े कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क महत्वपूर्ण : शिवप्रकाश
भाजपा के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
खबर नेशन / Khabar Nation
धार। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी ने भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा की। व आगामी संगठनात्मक कार्यो को लेकर जिले के मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर बैठक को संबोधित किया। इससे पूर्व भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पार्टी नेताओं ने पुष्पाजंली अर्पित की एवं दीप प्रज्जवलित किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
हम सभी सामान्य कार्यकर्ता है
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी और हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आज हमारे देश के गृहमंत्री दीवार लेखन कर रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी भी दीवार लेखन कर रहे हैं। इसका मतलब है हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में अमित शाह जी का प्रवास हुआ तो उन्होंने वहा कहा कि मैं आज आप लोगां के कारण गृह मंत्री बना हूं और आप लोग भी आगे विधायक, मंत्री, सांसद बनें इसके लिए मैं आज आप लोगां के बीच में प्रवास कर रहा हूं।
मोदी जी के व्यक्तित्व से सीख लें कार्यकर्ता
शिवप्रकाश जी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के व्यक्तित्व से हमें सीखना चाहिए। हमने बूथ सशक्तिकरण का काम किया है। हमें जो लोग बूथ से सीधे तौर पर जुड़े हैं, उनसे सतत संपर्क रखना चाहिए।
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के परिजनों से भेंट की
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी पार्टी के पितृपुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के निवास रघुनाथपुरा, धार पंहुचे एवं उनकी भाभी आशा कांत ठाकरे व परिजनों से चर्चा कर कुशाभाऊ ठाकरे जी चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिवप्रकाश जी पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर के निवास पर पहुंचे एवं उनकी कुशलक्षेम जानकर दोपहर भोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
दीवार लेखन किया
शहीद तिराहे पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने दीवारों पर भाजपा के नारों का लेखन किया व कमल का फूल बनाया।
बैठक में संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, विधायक नीना वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार, रंजना बघेल, विनोद शर्मा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, रमेश धाड़ीवाल, वेल सिंह भूरिया मंचासीन थे। बैठक का संचालन सन्नी रिन ने किया एवं आभार प्रकाश धाकड़ ने माना।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999