हमारे कार्यकर्ता अनुभवी इसलिए प्रदेश का संगठन सारे देश में पहचाना जाता है : अजय जामवाल

एक विचार Apr 04, 2023


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने पन्ना एवं छतरपुर में किया बैठक को संबोधित
खबर नेशन / Khabar Nation 


पन्ना/छतरपुर। मध्यप्रदेश का संगठन मजबूत संगठन है। प्रदेश में अनुभवी कार्यकर्ता हैं। यही कारण है कि यह प्रदेश संगठन क्षमता के लिए सारे देश में पहचाना जाता है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करते हैं और हम बूथ को जीतने के साथ ही चुनाव जीत जाते हैं। हमें अभी और बूथ पर काम करना है और बूथ पर कार्यक्रमों को आयोजित कर लोगों को जोड़ना है। पार्टी के हर कार्य को बूथ पर पहुंचाना हम सभी का कर्त्तव्य है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने मंगलवार को पन्ना एवं छतरपुर जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पन्ना एवं छतरपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से शिखर पर पहुंची पार्टी
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  जामवाल ने कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी शिखर पर पहुंची है। बूथ से लेकर राज्य और देश की सर्वोच्च इकाई तक हम आगे बढ़ रहे है। इस अनुकूलता में हमारी सबसे छोटी इकाई बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी के 22 करणीय कार्यो का अनुपालन जरूरी है।
बूथ स्तर पर योजनाओं की जानकारी दें
 जामवाल ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। हमें इन लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क करना है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी देश के साथ-साथ दुनिया पर नजर रखते हैं और सरकार की योजनाओं के विषय मे निरन्तर आम जनता से संवाद करते हैं। हमें भी उसी प्रकार बूथ स्तर पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तथा उपलब्धियों की जानकारी जनता को देना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी से सम्पर्क अभियान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।  
वरिष्ठों का सम्मान हमारा दायित्व
 जामवाल ने कहा कि आज हमारा संगठन इस मुकाम पर है, यह वरिष्ठजनों की मेहनत का नतीजा है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के इस विराट रूप के पीछे कार्यकर्ताओं की भूमिका है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गांव-गांव सम्पर्क कर और कांग्रेस सरकार की यातनाएं सहकर पार्टी की सेवा में अपना जीवन न्योछावर किया। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क और उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। बैठक को पार्टी के जिला प्रभारी  उमेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष  राम बिहारी चौरसिया ने भी संबोधित किया।
पन्ना की बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री  रामकिशोर कावरें, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी  चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी मंचासीन थे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित थे। छतरपुर की बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी  चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी प्रदेश मंत्री मती ललिता यादव, जिला प्रभारी  अवधेश नायक, जिला अध्यक्ष  मलखान सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment