संगठन की शक्ति और सरकार के कामकाज के आधार पर कार्यकर्त्ता कांग्रेस मुक्त भारत को साकार करें : अजय जामवाल

एक विचार Apr 11, 2023


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने उज्जैन ग्रामीण और आगर मालवा जिले की बैठक में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
खबर नेशन / Khabar Nation  


उज्जैन। मध्यप्रदेश में जनसंघ के समय से ही पार्टी का विचार और आधार बहुत मजबूत रहा है। पूरे देश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के कार्य के लिये आदर्श  प्रदेश माना जाता रहा है। यहां के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की जमावट ओर हमारी केंद्र और राज्य सरकारों के कामकाज के आधार पर आगामी 25 वर्षो तक अपनी सरकार बनाकर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने शुक्रवार को उज्जैन ग्रामीण जिले और आगर मालवा प्रवास के दौरान जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।  
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल शुक्रवार को उज्जैन और आगर मालवा जिले के प्रवास पर थे।  जामवाल ने उज्जैन संभागीय पार्टी कार्यालय पर उज्जैन ग्रामीण जिला की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और प्रमुख नेतागण उपस्थित थे। बैठक के पश्चात  जामवाल आगर जिला बैठक के लिए रवाना हुए। आगर में मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
उज्जैन ग्रामीण की बैठक को सम्बोधित करते हुए  जामवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, यहां प्रत्येक कार्यकर्त्ता में संगठन में रचा- बसा है। यहां बूथ स्तर तक संगठन है। कार्यकर्त्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन कार्य को बूथ स्तर तक ओर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान कोई साधारण अभियान नही है यह संगठन की मजबूती और कार्यविस्तार की दृष्टी से अहम् अभियान है, इस अभियान के साथ ही सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक हितग्राही सम्मेलन आयोजित करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कई योजनाएं है जिनसे हर परिवार लाभान्वित हुआ है। योजनाओं के लाभार्थियों का सरकार पर अटूट विश्वास है, पार्टी कार्यकर्त्ता योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें, जिसका बहुत बड़ा लाभ पार्टी को होगा।  
  उन्होंने कहा कि हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावी रण में उतर चुके है।  हमारी तैयारी और कार्यक्रम भी चुनावी दृष्टी से प्रभावी होनी चाहियें। बूथ स्तर पर छोटे छोटे कार्यक्रम करें और हर वर्ग की उसमे सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर जो 22 करणीय कार्य निर्धारित किये है, उन्हें पूरा कर अपने बूथ को मजबूत करें।  जामवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता आज यह प्रण करें कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प को लेकर हम न सिर्फ उज्जैन जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतेगें, बल्कि प्रदेश में भी 200 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगें।
बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग प्रभारी  आलोक शर्मा ने भी सम्बोधित किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष  बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने जिले में बूथ विस्तारक अभियान की प्रगति और संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
आगर में बैठक को सम्बोधित करते हुए  जामवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन उसने जनता भला और विकास नहीं किया। आज भाजपा हर चुनाव इसलिए जीतती है क्योकि हमने विकास करने के साथ जनता का विश्वास भी जीता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृतकाल में संगठन का और विस्तार हो इसके लिए हम प्रबुद्धजनों और समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले लोगो को भी संगठन से जोड़े।  
 अजय जामवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा 72 वर्षों की है। हम पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ न कुछ सीखते रहे हैं। हमें पार्टी के संघर्ष से हमारी नई पीढ़ी को अवगत कराना है, ताकि उन्हें पार्टी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी हो। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को लगातार प्रवास करना करते हुए कार्यकर्ताओं से मिलना है। इसके लिए हमें प्रवास, प्रयास और प्राथमिकता का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा की हमारी प्राथमिक इकाई बूथ है, हम बूथ पर जितने मजबूत होंगे उतनी ही हमारी ताक़त बढ़ेगी।
उज्जैन में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद  अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक  बहादुरसिंह चौहान, जिला प्रभारी  विनोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता  राजपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, जिला महामंत्री  धर्मेश जायसवाल,  गणपत डाबी,  नाहरसिंह पंवार सहित जिले के प्रमुख नेता उपस्थित थे। इसी प्रकार आगर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष  आलोक शर्मा, जिला प्रभारी  गोपाल आचार्य, जिला अध्यक्ष  चिंतामन राठौर,  दिलीप सकलेचा,  गोविन्द सिंह बरखेड़ी, जिला महामंत्री  ओम मालवीय, कैलाश कुम्भकार सहित जिला पदाधिकारी व प्रमुख नेता उपस्थित थे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment