युवा उन्नति से ही देश विश्व गुरू बनेगा
रीवा में मॉडल साइंस कॉलेज के स्नेह सम्मेलन में उद्योग मंत्री शुक्ल
भोपाल। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा हैं कि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि युवा उन्नति करेगा तभी देश विश्व गुरू बनेगा। हमारी दिशा सही तो सफलता अवश्य मिलेगी। शुक्ल रीवा में मॉडल सांइस कॉलेज के स्नेह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
शुक्ल ने कहा कि हाल ही में इंडिया टूडे कन्क्लेव में रीवा जिले को गत दस वर्षों में सबसे तेजी से विकसित जिले की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला हैं। जिले में विकास के कई कार्य किये जा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन मोड़ पर फ्लाई ओवर का निर्माण शीघ्र आरंभ होगा। नये बस स्टेण्ड पर 50 करोड़ की लागत का नया फ्लाई ओवर मंजूर हो गया हैं। इस तरह रीवा विकास की राह में निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)