चेतक ब्रिज आरओबी का निर्माण कार्य जून तक पूरा होगा

सहकारिता राज्य मंत्री सारंग ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने चेतक ब्रिज आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल्वे, पीडब्ल्यूडी, निर्माण एजेंसी, यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

सारंग को जानकारी दी गई कि चेतक ब्रिज आरओबी निर्माण का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। शेष 20 प्रतिशत कार्य जून माह तक पूरा करवाया जायेगा। चार अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर डालने का कार्य किया जायेगा। सारंग ने गर्डर डालने के दौरान सुरक्षा, ट्रेफिक और अन्य व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्डर डालने के दौरान वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बताया गया कि चेतक ब्रिज आरओबी पर कुल 18 गर्डर डाले जायेंगे। प्रथम चरण में 3 गर्डर डाले जा रहे हैं।

राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि भेल क्षेत्र को नगर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बीच चेतक ब्रिज आरओबी का चौड़ीकरण करवाया गया हैं। इससे सड़क लगभग 10 मीटर चौड़ी हो जायेगी। ब्रिज को जोड़ने वाले अन्ना नगर, कस्तूरबा नगर और हबीबगंज की ओर जाने वाले रास्तों को चौड़ा करने के साथ तिराहों को भी विकसित किया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment