कड़कनाथ सहकारी समितियों के लिए 1972 लाख मंजूर : राज्यमंत्री सारंग

भोपाल । सहकारिता राज्य मंत्री, विश्वास सारंग ने बताया हैं कि धार, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिले की 100 कड़कनाथ सहकारी समितियों के लिए 19 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी गई हैं। इस राशि में से झाबुआ जिले की 30 सहकारी समितियों को 6 करोड़ 35 लाख 20 हजार, बड़वानी जिले की 30 सहकारी समितियों को 4 करोड़ 85 लाख 20 हजार, अलीराजपुर जिले की 30 सहकारी समितियों को 6 करोड़ 35 लाख 20 हजार और धार जिले की 10 सहकारी समितियों को 2 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपये की मंजूरी दी गई हैं।

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता से अंत्योदय योजना के क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों के आधार पर सहकारी समितियों के माध्यम से रोजगार सृजन और लोगों को रोजगार मुहैंया कराने के नवचार के अंतर्गत झाबुआ और झाबुआ के आस-पास के जिलों में कड़कनाथ सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा हैं। औषधीय और चिकित्सीय गुणों के कारण झाबुआ और अलीराजपुर क्षेत्र में पाया जाने वाला 'कड़कनाथ मुर्गा' दुनिया में मशहूर हैं। काले रंग के कड़कनाथ का शरीर ही नहीं, खून भी काला होता हैं। यह दुर्लभ प्रजाति का मुर्गा हैं। कड़कनाथ मुर्गा की इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण और संवर्धन के लिये कड़कनाथ सहकारी समितियों का गठन करवाया गया हैं। सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया अभी भी जारी हैं।

कड़कनाथ सहकारी समितियों को हैंचरी की स्थापना, शेड निर्माण, टीकाकरण, चूजों की उपलब्धता, कड़कनाथ मुर्गों की मार्केटिंग आदि के लिए जरूरी धन राशि की व्यवस्था के रूप में 1972 लाख रूपये की मंजूरी दी गई हैं। इससें सहकारी समितियों से जुड़े अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के हजारों परिवार व्यवसाय से जुड़ेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment