पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हर मतदान केन्द्रों में कार्यक्रम
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए 6 अप्रैल को जिला, मंडल स्तर से लेकर मतदान केंद्र पर गरिमा पूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया हैं।
उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के हर कार्यकर्ता के निवास के साथ मंडल केंद्र और मतदान केंद्र पर प्रमुखता से पार्टी ध्वज फहराया जाय पार्टी के जिला प्रभारी जिले में मंडल प्रभारी मंडल में आयोजित विचार गोष्ठियां, रचनात्मक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भोपाल जिला नगर के सभी 1300 मतदान केन्द्रों पर पार्टी ध्वज फहराया जायेगा
भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला नगर और भोपाल ग्रामीण में मंडल, मतदान केन्द्रों पर प्रातः स्थापना दिवस 6 अप्रैल का गरिमापूर्ण आयोजन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि जिले के सभी 19 मंडलों पर जिला पदाधिकारी प्रातः पहुँचकर ध्वजारोहण के साथ स्थापना दिवस पर जन जन को संदेश देंगे। जिले के सभी 1300 मतदान केन्द्रों एवं 85 वार्डों में भी स्थापना दिवस पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
एकात्म मानवदर्शन के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शो से अवगत करायेंगे। राज्य और केन्द्र की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे समता चौक पर हवन पूजन के बाद समरसता भोज का आयोजन करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)