किसान सम्मान यात्रा के दौरान ढाई लाख से अधिक किसान सम्मानित

किसान सम्मान यात्रा को लेकर किसानों में खासा उत्साह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद सिंह जादौन ने बताया कि 5 अप्रैल से प्रदेश के 197 विधानसभाओं में प्रारंभ की गयी किसान सम्मान यात्रा के पहले तीन दिनों में 2 लाख 60 हजार 40 किसानों को सम्मानित किया गया हैं। उन्नतशील किसानों को पुष्पहार, साफा पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों में किसान सम्मान यात्रा प्रदेश के 6336 गांवों का भ्रमण कर चुकी हैं। यात्रा के दौरान किसानों को राज्य व केन्द्र शासन की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को अन्य किसानों के साथ साझा किया जा रहा हैं। यात्रा के दौरान किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान स्थानीय स्तर पर विधायक द्वारा किया जा रहा हैं। अन्य समस्याओं को पंजीबद्ध किया जा रहा हैं। जिन्हें यात्रा की समाप्ति पर प्रदेश कार्यालय भेजा जायेगा। जादौन ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा को लेकर किसान व ग्रामीण समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण हैं। किसान सरकार की नीतियों को लेकर संतुष्ट और प्रसन्न हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment