मीणा ने किया पदभार ग्रहण
धर्मेन्द्र प्रजापति
शमशाबाद। शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने महाविद्यालय में 160 छात्र छात्राओं को मोबाइल वितरण किए। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चैन सिंह मीणा ने भी अपना पद भार ग्रहण किया।
मंत्री मीणा ने की घोषणा
इस अवसर पर मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। अब कोई भी बच्चा मध्यप्रदेश की भूमि पर अनपढ़ नही रह पायेगा। मंत्री मीणा ने महाविद्यालय के लिए वाटर कूलर की सौगात दी। वही आगामी समय में शमशाबाद महाविद्यालय में परीक्षा सेंटर होने की घोषणा की। छात्र छात्राओं के खेलकूद के लिए आगामी समय में 94,000,00 से नवनिर्मित खेल मैदान जल्द से जल्द छात्र-छात्रों के लिए समर्पित करने की बात कहीं।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चैन सिंह मीणा ने भी इस अवसर पर महाविद्यालय में आगामी समय में शिक्षा का स्तर और अच्छा कैसे हो उसके लिए प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश मीणा ,चैन सिंह मीणा मूलचंद माहेश्वरी, प्रहलाद सिंह यादव, कल्याणसिंह, डॉ. भैरो सिंह गुर्जर ,शैलेन्द्र ठाकुर,राजेंद्र जैन, मनोज साहू, दुष्यंत धाकड़ जुगल चौकसे ,रामस्वरूप धाकड़ यादव सिंह, संजय चौकसे संजय शर्मा, अमित रघुवंशा आदि लोग उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)