बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा: अरविन्द भदौरिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के अरेरा मंडल की बैठक 74 बंगला डी-23 में संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अरविन्द भदौरिया ने सभी विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। बूथ के प्रत्येक मतदाता को पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, प्रवासी मंडल प्रभारी द्वारा बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं तक पार्टी की योजनाए पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही सम्मान यात्रा में सभी की भागीदारी होना जरूरी है। साथ ही हितग्राही सम्मेलनों की योजना बनाकर हितग्राहियों तक पहुँचना आवश्यक हैं। ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र के पालक संयोजकों की नियुक्ति भी आवश्यक हैं जिससे पार्टी की विचारधारा को निचले स्तर तक पहुंचाया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने की। इस अवसर पर रामदयाल प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला महामंत्री विकास विरानी, अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी, आर के बघेल, महेश जोशी, बसंत गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, कुलदीप खरे, राहुल राजपूत, सतीश विश्वकर्मा ,पप्पू विलास, आशुतोष तिवारी, सीमा सिंह सहित बूथ प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)