अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये महिलाएँ सम्मानित
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये महिलोंओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में स्वयं का बाल-विवाह रोकने वाली किशोरी से लेकर रेल व्यवस्था को नियन्त्रित करने वाली महिलाएँ शामिल थीं। इस मौके पर राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार भोपाल की पूनम श्रोति को प्रदान किया गया। जिन्होंने स्वयं दिव्यांग होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हो रही कुरीतियों का विरोध किया और महिलाओं के स्वाबलंब
न के लिये स्व-सहायता समूहों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया। पूनम श्रोति की गंभीर अस्वस्थता के चलते इनकी माता द्रोंपदी श्रोति ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस, महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास जेएन कंसोटिया, आयुक्त महिला सशक्तिकरण जयकियावत उपस्थित थी।
कार्यक्रम में लाड़ो सम्मान पुरस्कार हरदा जिले के ग्राम आलमपुर की अनिता विश्वकर्मा को प्रदान किया गया। जिन्होंने स्वयं के बाल-विवाह का विरोध कर 18 साल की आयु के बाद ही ससुराल जाने का प्रण लिया। बाल-विवाह की कुरीति के बारे में समाज में जनजगराण लाने के लिये जबलपुर की कुमारी इशिता विश्वकर्मा को भी लाड़ो सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। कुमारी इशिता 'लाड़ो मेरी लाड़ो' गाने की मुख्य गायिका हैं। मंदसौर के राघवेन्द्र शर्मा को एक सौ से अधिक बाल-विवाह रोकने के लिये लाड़ो सम्मान पुर
स्कार प्रदान किया गया।
ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिये डिडौरी की विनीता नामदेव तथा रेखा पंद्रराम तथा बालाघाट की इंन्द्रानी वरकड़े और शांति टेकाम को तेस्विनी पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर बलिका लिंगानुपात में सुधार के लिये बुरहानपुर जिला कलेक्टर को पुरस्कुत किया गया। उल्लेखनीय हैं कि बुरहानपुर में 'बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओं' के लिये हस्ताक्षर महाभियान चलाया गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल संचालन की जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रही महिलाओं को भी सम्मनित किया। इनमें बीना और अशोकनगर की उप स्टेशन अधीक्षक पूजा शर्मा तथा रानी गहलोत, भोपाल की शटिंग लोको पायलेट, आरती सिंह राजपूत, बीना की शंटिग लोको पायलेट मंजू यादव, सहायक लोको पायलेट प्रीती वर्मा, इटारसी की दिपीका झरवडे, पूजा शर्मा तथा बीना व गजंबासौदा की ट्रेक मैन कपूरी बाई तथा बबीता झा और गुना की वाल्व मैन रंगा बाई को सम्मनित किया गया।
राष्ट्रीय कुश्ती में अपना नाम दर्ज कराने वाली नीतू शर्मा की माता विद्या देवी शर्मा भावांतर भुगतान योजना के लिये हरी बाई गुर्जर और सशक्त वाहिनी में उल्लेखनीय योगदान के लिये बुरहानपुर की निधी गुप्ता को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं सिद्धा महिला वसति गृह का लोकार्पण भी किया। काम-काजी महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिये निर्मित इस भवन में कुल 44 कक्ष, 6 ड्रोरमेट्री निर्मित की गई हैं। इसमें 102 महिलाओं को आवास सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)