सिर्फ महिलाओं को 60 हजार आबादी को 24 घंटे बिजली देने का जिम्मा

इंदौर में बिजली कम्पनी की महिला दिवस पर रचनात्मक पहल 
 

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में बिजली कम्पनी ने एक ऐसा पहला जोन बनाया हैं जहां सभी महिला कर्मचारी तैनात हैं। इतना ही नहीं, उन्हें उस क्षेत्र की 60 हजार की आबादी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
 

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने महिला दिवस के मौके पर इन्दौर के अरण्य नगर में अनूठा विद्युत जोन बनाया हैं। इस जोन मुख्यालय पर सभी 25 कर्मचारी सिर्फ महिलाएं हैं। इन महिलाओं ने जोन पर पहुँचकर अपना कामकाज भी सम्हाल लिया हैं। यह देश का पहला ऐसा बिजली जोन हो गया हैं, जहां सौ फीसदी महिलाएं ड्यूटी कर रही हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके सम्मान में यह अनूठी शुरूआत की गई हैं। अरण्य नगर जोन का सारा कार्य जैसे बिल बनाना, मीटर रीडिंग, बिल जमा एवं राशि वसूल करना, कनेक्शन काटना या जोड़ना, शिकायतों का समाधान, नये कनेक्शन, ट्रांसफार्मर या लाईन का रख-रखाव एवं प्राथमिक सुधार कार्य नारी शक्ति ही करेगी।
 

नये इन्दौर में ज्यादातर बसाहट नही होने से अरण्य नगर को इस रचनात्मक कार्य की शुरूआत के लिए चुना गया हैं। इस जोन के लिए सुभाग्यदागोड़ को सहायक यंत्री और अंशिका खरे को कनिष्ठ यंत्री के रूप में पदस्थ किया गया हैं। इसके अलावा अन्य सभी कार्य के लिए भी महिलाओं को तैनात किया गया हैं। जोन मुख्यालय को पिंक स्वरूप दिया गया हैं। इतना ही नहीं अभियतांओं और फ्यूज कॉल अटेंड करने जाने वालों के वाहन भी पिंक कलर में हैं। जोन में कुल 12 फीडर से 60 हजार जनसंख्या के लिए बिजली प्रदाय होता हैं। लगभग 13 हजार बिजली कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर की संख्या 200 से ज्यादा हैं। कुल 6 ग्रिड से जोन को बिजली वितरित होती हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment