महिला सम्मान को अपने आचार-विचार में लायें : मंत्री उमाशंकर गुप्ता

भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा हैं कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा तभी संभव होगी, जब इसके लिये बनाये गये कानूनों के पालन में सभी सहयोग करें। उन्होंने लोगों से कहा कि सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नहीं, बल्कि अपने आचार-विचार में ही महिला सम्मान को शामिल करें। गुप्ता ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंत्रालय में आयोजित महिला सम्मेलन में कही।
 

गुप्ता ने कहा कि भारत को मदर लैण्ड के रूप में भी जाना जाता हैं। महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति में हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या-पूजन जरूर करते हैं। गुप्ता ने महिलाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया।
 

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं की स्थितियों का उल्लेख करते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सम्मान के लिये विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की उप महाप्रबंधक ममता सारंगी ने कहा कि महिला सम्मान की शुरूआत घर से होनी चाहिये। सबसे पहले अपने बेटे को अपनी बहन का सम्मान करने की शिक्षा देनी चाहिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों में महिलाओं को स्वयं निर्णय लेना चाहिये।
 

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक, संरक्षक अनिल तिवारी और सचिव सुभाष वर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। नायक ने कहा कि संगठन द्वारा कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार जिला-स्तर तक किया जायेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment