ऑर्कलॉजी काटन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के छात्रों ने देखा राज्य संग्रहालय

भोपाल। ऑर्कलॉजी काटन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के 18 सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दल ने डॉ. मंजिल हजारिका के नेतृत्व में राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स भोपाल में स्थापित 18 वीथिकाओं का अवलोकन किया। यह दल भोपाल में पुरातत्व के क्षेत्र में अध्ययन की दृष्टि से ऐतिहासिक तथ्यों को जानने के लिए आया हैं।

अध्ययन दल के सदस्यों ने संग्रहालय में स्थापित वीथिकाओं में से प्रागैतिहासिक कालीन सांस्कृतिक ताम्राशमी पात्र परम्परा, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र में पाए जाने वाले कलावशेषों की गहन जानकारी प्राप्त की। दल के सदस्य धीरज दास, दीप शिखा रुद्रा एवं श्रेया शर्मा ने बताया कि संग्रहालय के कीपर बी. के. लोखण्डे द्वारा दी गई तथ्यपरक जानकारी के साथ प्रदेश के प्राचीन इतिहास को जानकर अध्ययन दल अभिभूत हुआ हैं।

अध्ययन दल के विद्यार्थियों ने कहा कि राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री अद्वितीय हैं। अध्ययन दल ने प्रदर्शन सभागार में मध्यप्रदेश की पुरातत्व धरोहर की छायाचित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से पुरातत्वी धरोहर की जानकारी प्राप्त की। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment