राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता आवश्यक-मंत्री चिटनिस

मीडिया महोत्सव में जातीय मजहबी संघर्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों पर सत्र संपन्न 

भोपाल। महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा हैं कि राजनैतिक सोच और दर्शन में भले ही भिन्नता हो, पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर मतमतांतर ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर पूर्ण प्रतिबद्धता आवश्यक हैं। चिटनिस भोपाल में मीडिया महोत्सव 2018 को संबोधित कर रही थीं।

चिटनिस ने कहा कि जातीय संघर्ष की जड़े हमारे देश और हमारी विचार प्रक्रिया में हैं। यह बात अलग हैं कि बाहरी ताकतों ने अपने हित में इस तत्व का लाभ उठाने के लिए जातीयता को एक अलग स्वरूप और स्तर प्रदान कर दिया। इस समस्या का समाधान हमारे ही पास हैं। जातीय समस्या के हल को बाहर तलाशने की आवश्यकता नहीं हैं, केवल विभिन्न स्तरों पर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि मजहबी संघर्ष में देश उलझता जा रहा हैं। इसका समाधान अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में ही खोजा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया होती हैं, पर प्रतिक्रिया सकारात्मकता की ओर कैसे हो, इसकी तरफ प्रयास करने होंगे।

चिटनिस ने कहा कि भारतीयता हमारी मूल पहचान हैं। भारतीयता और मानवीयता साथ-साथ चलते हैं। भारतीयता में मानवीयता और वैश्विक संदर्भ स्वतः नीहित हैं। उन्होने कहा कि राजनैतिक और आर्थिक कारणों में भी समाधान खोजने होंगे। राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों का सकारात्मक उन्मुखीकरण आवश्यक हैं।

चिटनिस ने मी‍डिया महोत्सव में ''जातीय मजहबी संघर्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां'' विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। सत्र में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीशउपासने, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, हिन्दू जागृति समिति के मार्गदर्शक डॉ. चारूदत्त पिंगले तथा वरिष्ठ पत्रकार उदय महोरकर ने भी विचार व्यक्त किए।

महोत्सव में देशभर के 200 से अधिक पत्रकार, सोशल मीडिया संचालक, आलेख-फीचर लेखक, ब्लागर और वेबसंचालक भाग ले रहे हैं। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में आयोजित दो दिवसीय मीडिया महोत्सव में ''भारत की सुरक्षा-मीडिया, विज्ञान और तकनीक की भूमिका'' से जुड़े विभिन्न आयामों पर सात सत्र रखे गये हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment