प्रदेश अध्यक्ष ने महाकाल दर्शन कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजन-अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
दर्शन के पश्चात् राकेश सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद सत्यनारायण जटिया के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। उनके साथ प्रदेश शासन के मंत्री पारस जैन, पार्टी के प्रदेश महामंत्री द्वेय विष्णुदत्त शर्मा, बंशीलाल गुर्जर, महापौर मीना जौनवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, सुमित पचौरी, विशाल राजोरिया, केपी झाला, अमय आपटे सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!