राजस्व मंत्री गुप्ता ने दुर्गानगर बस्ती में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कोलार तिराहा के पास स्थित दुर्गानगर बस्ती में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
गुप्ता ने कहा कि रहवासियों को अब सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिये घर के पास ही स्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि भवन की सुरक्षा की जिम्मदारी रहवासियों की हैं। गुप्ता ने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!