राजघाट पर उपवास के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस के साफ्ट हिन्दुत्व का छद्म उजागर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राजघाट पर उपवास का ढोंग करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता को कांग्रेस के अपनाये गये साफ्ट हिन्दुत्व की असलियत उजागर कर दी हैं। जनता ने समझ लिया हैं कि यज्ञोपवीत की महिमा का गुणगान करने वालों के के लिए यह यज्ञोपवीत सब ढोया गया बोझ हैं। मंदिर दर्शन एक हथियार हैं।

महात्मा गांधी ने सत्याग्रह में उपवास के अपने अस्त्र से बरतानिया सल्तनत की जड़े हिला दी थी। उनके वारिस होने का दावा करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर उपवास का ढिंढोरा खूब पीटा और वे उपवास की अवधारणा को झुठलाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति को अपमानित करने से नहीं चूके। वे यह भी भूल गये कि उपवास सूर्योदय से सूर्यास्त तक होता हैं। उनके सिपहसालारों ने उपवास को पिकनिक बना दिया। स्वयं राहुल गांधी राजघाट 1 बजे पहुंचे और उपवास को मजाक बना दिया। इससे कांग्रेस की विचार शून्यता और किसी वर्ग विशेष के प्रति प्रतिबद्धता का छदम बेनकाब हो गया हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की अपरिपक्वता जनता के सामने रख दी हैं। कांग्रेस के मर्म, धर्म और कर्म की दरिद्रता सामने आ गई हैं। उपवास में शामिल होने के पहले छोले भटूरे का राजभोग ग्रहण कर कांग्रेसियों ने उपवास को उपहास बना दिया हैं जिससे आम आदमी का माथा शर्म से झुक गया हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment