मंत्री आर्य ने किया कुशाभाऊ ठाकरे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

भोपाल। पर्यावरण, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री अन्तर सिंह आर्य ने भोपाल के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला बरखेड़ा में स्व.कुशाभाऊ ठाकरे टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष 2018 का शुभारंभ किया। 8-8 ओवर वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का समापन 26 जनवरी को होगा।
 

मंत्री आर्य ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक सौष्ठव के साथ प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना का भी विकास करते हैं। आर्य ने खिलाड़ियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिये बधाई दी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment