गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म हैं- राज्यपाल पटेल

राज्यपाल द्वारा गायत्री मंदिर, गौशाला और बुल मदर फार्म का भ्रमण 
 

भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज गायत्री मंदिर स्थित गौशाला तथा बुल मदर फार्म,केरवा पहुंचकर गौवंश की पूजा की तथा गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता हैं और गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म हैं। गौ मूत्र में बहुत शक्ति होती हैं और इसका उपयोग औषधि के रूप में भी बहुत लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता ने मुझे बचपन से ही गौ सेवा की सीख दी हैं। गौ मूत्र और गोबर से ऊर्जा का निर्माण भी किया जाता हैं।
 

राज्यपाल पटेल ने गायत्री मन्दिर परिसर में श्रीराम साहित्य डिपो में जाकर गायत्री परिवार से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन करते हुए साहित्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध पुस्तकों का सभी को अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर गायत्री परिवार ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा अध्ययनरत छात्रों ने भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की।
 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बुल फार्म के भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि यहां गिर और साहीवाल नस्ल की देसी गायें उपलब्ध हैं। यहां भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से वत्सों का जन्म कराया जाता हैं। राज्यपाल ने देसी नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल, प्रमुख सचिव अजीत केसरी, प्रबंध संचालक एच बी एस भदौरिया एवं गायंत्री मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. एस.एल. पाटिदार, डॉ.अशोक नेमा, उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment