इंटीग्रेटेड फर्टिलाइर स्टोरेज सॉफ्टवेयर से किसानों को लाभ मिलेगा - राज्य मंत्री सारंग

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा हैं कि मार्कफेड द्वारा इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर स्टोरेज सॉफ्टवेयर (आईएफएसएस) में कम्पनी लॉग इन एवं डिजिटल हस्ताक्षर से फर्टिलाइजर पावती जारी करने से किसानों, मार्कफेड प्रबंधन और कम्पनियों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे अनावश्यक पेपर वर्क में होने वाला विलंब अब नहीं होगा। पावती जारी करने का कार्य पेपरलेस होगा, जिससे किसानों को तत्काल फर्टिलाइजर उपलब्ध होगा। इससे मार्कफेड द्वारा फर्टिलाइजर वितरण की कार्यवाही पारदर्शी होगी। सारंग मार्कफेड मुख्यालय में इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजन स्टोरेज सॉफ्टवेयर में कम्पनी लॉगइन एवं डिजिटल हस्ताक्षर से फर्टिलाइजर पावती जारी करने संबंधी कार्य का शुभारंभ कर रहे थे।
 

राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि सॉफ्टवेयर से सहकारी बैंक, प्राथमिक विपणन कम्पनियाँ और उर्वरक कम्पनियों को एक ही वेब प्लेटफार्म पर डाटा शेयरिंग हो सकेगा। उर्वरक स्टॉक मॉनीटरिंग से गोदाम केन्द्रों से वास्तविक समय पर डाटा उपलब्ध होगा। ऑनलाइन खाद की डिलेवरी के कारण गोदामों से खाद के उठाव में तेजी आयेगी। ऑनलाइन भुगतान से फर्टिलाइर कम्पनी के क्लेम भी जल्दी मिलेंगे। मुख्यालय स्तर से पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना संभव होगा। यह प्रक्रिया ईको फ्रेण्डली, श्रम और समय को बचाने वाली हैं। कार्यक्रम में सॉफ्टवेयर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सॉफ्टवेयर के आपरेशन की प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष मार्कफेड रमाकांत भार्गव, संचालक रमेश पायलेट, वीरेन्द्र पाठक, एम.डी. मार्कफेड ज्ञानेश्वर पाटिल और आयुक्त सहकारिता रेणु पंत मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment