सहकारिता राज्य मंत्री सारंग ने किया सी.सी. रोड का भूमि-पूजन

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज वार्ड 38 के कासिम कैंप एवं एकता नगर में सी.सी. रोड का भूमि-पूजन किया। सारंग ने इन बस्तियों से नर्मदा जल का एकत्रीकरण भी किया।
राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि 23 जनवरी 2018 को सायं 5 बजे नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क में इसी एकत्रित नर्मदा जल से अभिषेक होगा और महा आरती होगी जिसमें नरेला क्षेत्र के हर घर से दीपक लेकर श्रद्धालु आयेंगे।

 

राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती हैं कि हम जल के महत्व को समझें। माँ नर्मदा की अनुकंपा को समझें। हमें जो जल रूपी वरदान प्राप्त हुआ हैं उसके प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें उसका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि नरेला क्षेत्र के विकास के लिए वे सतत सक्रिय रहते हैं क्योंकि विकास एक सतत क्षेत्र में पांच-पांच आरओबी का निर्माण हो रहा हैं। संपूर्ण क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम बन रहा हैं जिससे कहीं भी पानी का भराव नहीं होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment