समयदानी और आजीवन सहयोग निधि के विषय पर जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न

इंदौर। आज इंदौर भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन विस्तार योजना और आजीवन सहयोग निधि के विषय पर बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयालजी उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसादजी मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ. तेजबहादूरसिंह, रमेशचन्द्र शर्मा, अशोक सोमानी, राधेश्याम यादव, सुकविता पाटीदार, उमानारायण पटेल, गोपालसिंहजी चौधरी, गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा, सुखलाल मंसारे, श्रवणसिंह चावड़ा उपस्थित थे।
 

स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने देते हुए कहा कि हमारे दोनों अभियानों पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन विस्तार येाजना 11 फरवरी से 18 फरवरी एवं आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम हमारी योजना अनुरूप पूर्ण रूप से सफल हुए हैं और उसमें हमारे सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हैं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह किया हैं। इसलिये मैं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूं।
 

सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में अभियानों की जानकारी दी और संगठन की निर्देशानुसार जो भी कार्य दिये गये थे वो संपन्न करा लिये गये हैं और जो बचे हैं उन्हें भी शीघ्र ही संपन्न करा लिया जायेगा, क्रमशः दिनेश पटेल, करणसिंह ठाकुर, सुनील तिवारी, मनोज पाटीदार, धन्नालाल निनामा, सत्यनारायण पटेल, भरत आंजना, कैलाश भंगाडिया, जालमसिंह सोलंकी, सुरेशसिंह धनखेडी, मुकेश पटेल, मुकेश चौहान, महेश ठेकेदार, घनश्याम नारोलिया ने अपने-अपने मंडलों की विस्तृत जानकारी दी। 
 

जिला संगठन प्रभारी डाॅ. तेजबहादूरसिंहजी ने सभी मंडल अध्यक्षों से अभियानों की समीक्षा करते हुए दोनों अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करते हुए सूक्ष्म समीक्षा की और उन्होंने कहा कि अगर हम अपने ’’दायित्व बोध’’ के अनुरूप कार्यो का निर्वाहन करते रहेंगे तो आने वाले दोनों चुनावों में हमें सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी। 
 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हजारीलाल पटेल, डाॅ. रीता उपमन्यु, आरती शर्मा, सुनयना बियानी, सीमा वर्मा, सुललिता निनामा, पुंजालाल निनामा, बहादूरसिंह डाबी, सुभाष महोदय, कार्यालय मंत्री विष्णुप्रसाद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया सहित सभी जिले के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, आजीवन सहयोग निधि प्रभारीगण उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुखलाल मंसारे ने किया एवं आभार चिन्टू वर्मा ने माना। (खबरनेशन / Khabrnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment