भाजयुमो विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 की बैठक संपन्न

युवा मोर्चा प्राथमिकता में सभी युवाओं को पार्टी से जोड़े-महेन्द्र हार्डिया
 

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी ने बताया कि भाजयुमो की नगर के सभी क्षेत्रों में विधानसभावार युवाओं की बैठक की जायेगी, इसी संदर्भ में भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्र क्रं 5 की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
 

बैठक में विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी प्राथमिकता सुनिश्चित करें। प्राथमिकता में आप सभी को शहर के सभी युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य बनाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सदस्य बनाना है। हम सभी को प्रत्येक घर में पहुंचकर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा कराये गये विकास कार्यो व सभी जनकल्याणकारी योजनाओें की जानकारी देकर उसका लाभ भी दिलाना है। 
 

बैठक में भाजपा नेता मुकेशसिंह राजावत ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ है। जिस तरह व्यक्ति रीढ़ के बगैर खड़ा नहीं हो सकता। उसी तरह युवा मोर्चा के बगैर भारतीय जनता पार्टी मजबूत नहीं हो सकती। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि आज हमारा देश युवा है। देश की संपूर्ण जनसंख्या का 35 प्रतिशत युवा है। युवाओं के इस देश में युवाओं की शक्ति देश के विकास में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान कर रही है। आपने मोदी एप एवं शिवराज एप, भीम एप सभी को लोड करने के लिये निर्देशित किया एवं कहा कि अब आप सब युवाओं के बीच पहुंचकर ये एप उन्हें भी लोड कराकर ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिये प्रेरित करें।
 

बैठक को भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने सभी युवाओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ पार्टी का कार्य करने का आव्हान किया। 
बैठक में प्रमुख रूप से विधायक महेन्द्र हार्डिया, हरप्रीतसिंह बक्षी, मुकेशसिंह राजावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी, टीनू जैन, राजेश उदावत, प्रणव मंडल, दिनेश सोनगरा, कमल वर्मा, प्रमोद रघुवंशी, दीपक राजोरिया, पंकज चौधरी , रूद्रप्रतापसिंह, राम पंवार सहित क्षेत्र क्रं 5 के युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

संचालन महामंत्री रोहित चौधरी ने किया एवं आभार महामंत्री मयुरेश पिंगले ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)
  

Share:


Related Articles


Leave a Comment