भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदेश की प्रथम सेनेटरी नेप्कीन वेंडिंग मशीन का शुभारंभ

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, ज्योति पंडित एवं श्रद्धा दुबे ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पर महिलाओें की सुविधा के लिये सस्ते सेनेटरी नेप्कीन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।
 

आपने बताया कि आज रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नं. 1 पर महिलाओं के उपयोग आने वाले प्रदेश में पहली सेनेटरी नेप्कीन वेंडिंग मशीन का शुभारंभ महापौर मालिनी गौड़ व अंजू माखीजा, रेल्वे अधिकारी पवन श्रीमाल के द्वारा किया गया। 
 

मालिनी गौड़ ने कहा कि उक्त मशीन महिलाओं के लिये उपयोगी सिद्ध होगी, आज से रेल्वे स्टेशन पर जरूरी दिनों के लिये महिलाओं को 5 रूपये में 2 सेनेटरी नेप्कीन उपलब्ध होंगे। इसका लाभ सभी महिलाओं को मिलेगा। साथ ही इस्तेमाल किये हुए नेप्कीन को डिस्पेंसर मशीन में डालकर समाप्त भी किया जा सकेगा, जिससे गंदगी नहीं फैलेंगी।  रेल्वे में सफर करने वाली महिलाओं के लिये यह एक बड़ी सौगात सिद्ध होगी। 
 

इस अवसर पर मालिनी गौड, अंजू माखीजा, जगमोहन वर्मा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, संगीता सातालकर, शालिनी शर्मा, वीणा वर्मा, कुमुद त्रिपाठी, सीमा विरांगकर सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता उपस्थित थी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment