विधायक निधि से बनेगा पंचशील नगर में मंगल भवन : राजस्व मंत्री
भोपाल। वार्ड-47 स्थित पंचशील नगर में मंगल भवन बनाया जायेगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौ़द्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मंगल भवन का भूमि-पूजन किया। गुप्ता मंगल ने भवन में निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये दिये हैं।
गुप्ता ने कहा कि मंगल भवन बन जाने से रहवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कार्य समय-सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिये। गुप्ता ने लोगों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!